Headlines

बिहार की सड़कों पर टोल टैक्स वाला नियम किसके लिए? CM सम्राट चौधरी ने साफ की तस्वीर


सम्राट कैबिनेट (Samrat Cabinet) की हाल ही में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि नेशनल हाईवे की तरह स्टेट हाईवे पर भी टोल टैक्स देना होगा. इसके लिए बिहार पथ कर नियमावली, 1979 की संबंधित धाराओं में अहम संशोधन किए गए हैं. इस बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Bihar CM Samrat Choudhary) ने तस्वीर साफ की है कि यह नियम किस पर लागू होगा. क्योंकि कैबिनेट से प्रस्ताव पारित होने के बाद कन्फ्यूजन वाली स्थिति थी.

मंगलवार (07 जुलाई, 2026) को सम्राट चौधरी बिहार के अररिया पहुंचे थे. फारबिसगंज में उन्होंने सहयोग शिविर को संबोधित किया. इस दौरान बिहार की सड़कों पर लिए जाने वाले टोल टैक्स पर मुख्यमंत्री ने सफाई दी. उन्होंने खुद कन्फ्यूजन वाली स्थिति को साफ किया.

केवल कमर्शिय वाहनों को देना होगा टोल टैक्स

सीएम ने कहा, “कमर्शियल गाड़ियों पर टोल टैक्स तो लगना ही चाहिए, लेकिन जो परिवार के लोग घूमते हैं उनको हमारी सरकार जरूर राहत देगी. कहीं कोई दिक्कत नहीं है. टोल टैक्स पर कोई कन्फ्यूजन नहीं है. जो प्राइवेट गाड़ियां होंगी उस पर कोई टोल टैक्स नहीं लगेगा, लेकिन जो कमर्शियल गाड़ी होगी उससे टोल टैक्स लिया जाएगा.”

यह भी पढ़ें- Bankipur By-Poll: बांकीपुर से फिर BJP की जीत तय? जानिए संजय सरावगी ने क्यों किया ये दावा

सम्राट ने की डिग्री कॉलेज और मॉडल स्कूल की बात

दूसरी ओर सहयोगी शिविर को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज कैसे खुलेगा, हर प्रखंड में मॉडल स्कूल कैसे खुलेगा, इसकी पूरी व्यवस्था हम लोगों ने कर दी है. 15 जुलाई को बिहार के जिस प्रखंड में डिग्री कॉलेज नहीं है (213 जगहों पर) वहां डिग्री कॉलेज खोलने का काम हमारी सरकार करेगी.

सीएम सम्राट ने कहा कि ये जो मॉडल स्कूल बनेंगे यहां पर हम कोचिंग की भी व्यवस्था करेंगे. बच्चों को नीट की तैयारी करने के लिए पूर्णिया जाना पड़ता है, यहां से पटना जाना पड़ता है, अब ऐसी व्यवस्था खड़ा करेंगे कि आपके गांव में जो हाई स्कूल है वहीं कोचिंग चले, इसकी व्यवस्था हमारी सरकार करेगी. 

यह भी पढ़ें- बांकीपुर चुनाव के बीच CM सम्राट ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार भी रहेंगे, PK के खिलाफ बनेगी रणनीति?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *