Headlines

बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, ‘प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए’


बांकीपुर विधानसभा सीट (Bankipur Vidhan Sabha Seat) से प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) के चुनाव लड़ने पर खूब बयानबाजी हो रही है. इस बीच आरजेडी के सांसद सुधाकर सिंह ने भी तंज कसा है. मंगलवार (07 जुलाई, 2026) को सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि हम (आरजेडी) वहां पहले से लड़ते आए हैं. 2025 का जिक्र करते हुे कहा कि हम वहां दूसरे नंबर पर रहे थे. एक हैं कि बीच में टांग अड़ाने के लिए प्रशांत किशोर जैसे लोग चले आए हैं. 

प्रशांत किशोर को बताया बीजेपी की बी टीम

सुधाकर सिंह ने कहा, “जिस पार्टी की पूरे बिहार में जमानत जब्त हो गई हो, 243 में से एक भी जमानत न बची हो, उस पार्टी का आदमी टांग अड़ाने के लिए चला आया. जब बीजेपी के खिलाफ लड़ना ही था तो सब लोग सहयोग करते मेरे प्रतिनिधि को, हम 50 हजार वोट पाए हैं वहां पर और सब लोग मिल जाएंगे, तो हम चुनाव जीत जाएंगे. वोट कटवा के रूप में बीजेपी की बी टीम के रूप में लड़ने में प्रशांत किशोर चुनाव लड़ रहे हैं.”

यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?

प्रशांत किशोर पर बीजेपी ने भी किया हमला

जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर पर बीजेपी ने भी हमला किया है. बीजेपी की प्रदेश महासचिव प्रीति शेखर ने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ने पर कहा, “प्रशांत किशोर की पार्टी को पूरे बिहार की जनता ने धूल चटाने का काम किया है, और इस बार भी वो धूल ही चटाएंगे…”

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ने पर कहा, “पीके बिहार आए थे और वह फिर बांकीपुर आए. नशा है कि उतरता नहीं, राजनीति का चस्का है कि जाता नहीं…” 

यह भी पढ़ें- बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *