Headlines

आयशा सिंह | mannat tv serial actress Ayesha Singh


टीवी एक्ट्रेस आयशा सिंह इन दिनों अपने सीरियल ‘मन्नत: हर खुशी पाने की’ को लेकर सुर्खियों में हैं. शो की कहानी, उनका किरदार और अभिनय दर्शकों को बहुत पसंद आता हैं. इसी बीच आयशा ने खुलासा किया कि उन्हें बारिश का मौसम बहुत पसंद हैं. इतना ही नहीं, उन्हें जब भी मौका मिलता है, वो बारिश में भीगने चली जाती हैं. 

बारिश में भीगना पसंद है…

हाल ही में एबीपी लाइव से बातचीत में आयशा ने कहा कि ‘शूट खत्म होते ही मैं बारिश में चली गई. मैंने टीम से पूछा कि क्या मैं भीग सकती हूं? उन्होंने कहा हां. फिर मैंने एक सेकंड भी वेस्ट नहीं किया. बारिश की बूंदें एक अलग सुकून देती है.’ उनके इस बयान से लगता है कि वो इस मौसम को खुलकर जीती है और अपने दिन को एंजॉय करती हैं. 

ये भी पढ़ें: Satluj Controversy: फिल्म बनने के बाद रोक लगाना पूरी टीम के साथ अन्याय, ‘सतलुज’ विवाद पर बोले कंवलजीत सिंह

आयशा के ख्याल हैं अलग

जहां बारिश में कई सेलेब्स को व्हाइट कलर के कपड़े पहनना पसंद नहीं हैं क्योंकि भीगने के बाद वो ट्रांसपेरेंट हो जाते है. वहीं आयशा के ख्याल इससे बिल्कुल अलग हैं और उन्हें इस कलर से कोई परेशानी नहीं है. उन्होंने कहा, ‘मुझे व्हाइट आउटफिट बहुत पसंद हैं. व्हाइट पे गो क्रेजी. बारिश के साथ व्हाइट कपड़े का कॉम्बिनेशन कैमरे पर सबसे खूबसूरत लगता है.’ हालांकि आयशा को शॉर्ट्स, टी-शर्ट और फ्लिप-फ्लॉप वाला कैजुअल स्टाइल भी बहुत पसंद हैं. 

कैसी है सीरियल की कहानी?

वहीं बात करें सीरियल की, तो इसकी शुरुआत पिछले साल जनवरी में हुई, जो कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है. शो की कहानी मन्नत नाम की लड़की की है, जिसका सपना शेफ बनने का है. हालांकि उसकी जिंदगी में कई ऐसे मोड़ आते है, जिससे उसकी जिंदगी बदलती हुई नजर आती है. इसके बावजूद वो हार नहीं मानती और अपने परिवार के लिए खड़ी नजर आती हैं.

ये भी पढ़ें: सिनेमाघरों में बारिश के साथ तबाही लेकर आएगी ‘तुम्बाड 2’, सोहम शाह के नए पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, फैंस बोले- ‘अब इंतजार नहीं हो रहा’

Input By : स्नेहिल यादव





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *