नीती टेलर ने हाल ही में शो ‘द अलायंस’ में खुलासा किया कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उन्हें सिगरेट से जलाया था. इतना ही नहीं बल्कि एक बार थप्पड़ भी मारा था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने वो रिश्ता खत्म कर दिया.

राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ धोखाधड़ी और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था. राखी ने ये भी बताया कि आदिल ने किसी प्रोजेक्ट के लिए उनसे पैसे लिए थे और अभी तक उन्हें लौटाए नहीं हैं. राखी ने ये भी कहा कि आदिल ने उनकी प्राइवेट फोटोज उनकी मर्जी के बिना अपने दोस्तों को भेज दीं. दोनों अलग हो गए हैं.

एक्ट्रेस निशा रावल ने अपने पति करण मेहरा के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था. निशा ने दावा किया कि करण ने उन्हें थप्पड़ मारा, सिर दीवार पर मारा और उन पर एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया. उन्होंने ‘लॉक अप’ शो में भी इस बारे में बात की थी.

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की शादी पहले राजा चौधरी से हुई थी, लेकिन मारपीट और घरेलू हिंसा का सामना करने के बाद उन्होंने उनसे तलाक ले लिया. इस कपल की एक बेटी पलक हैं. राजा से तलाक के बाद उन्होंने अभिनव कोहली से शादी की, लेकिन जल्द ही उनका भी तलाक हो गया.

सीआईडी की एक्ट्रेस वैष्णवी धनराज ने अपने पति नितिन सहरावत से घरेलू हिंसा का सामना करने के बाद तलाक के लिए अर्जी दी थी. वैष्णवी ने ‘टाइम्स ऑफ़ इंडिया’ को बताया था कि उन्होंने अपनी शादी को बचाने की बहुत कोशिश की थी. लेकन जब कोई और रास्ता नहीं बचा, तो उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया. इसकी वजह घरेलू हिंसा थी.

नंदीश संधू और रश्मि देसाई में ने ‘उतरन’ शो में एक साथ काम किया था. इसके बाद कपल ने लव मैरिज की थी. लेकिन कपल ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दे दी थी. रश्मि ने एक इंटरव्यू में नंदीश के साथ अपने खराब रिश्ते के बारे में खुलकर बात की. रश्मि ने बताया कि नंदीश के लिए सच्ची भावनाएं होने और शादी को खूबसूरत बनाने की चाहत के बावजूद, नंदीश ने सब कुछ बहुत बुरा बना दिया था.

राहुल महाजन ने अपने टीवी शो ‘राहुल का स्वयंवर’ में डिम्पी गांगुली से शादी की थी, लेकिन ये शादी ज़्यादा समय तक नहीं चल पाई. क्योंकि बुरी तरह मारपीट के बाद डिम्पी ने घर छोड़ दिया था. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल ने उन्हें पीटा था. एक और झगड़े के दौरान, उन्होंने कहा कि राहुल ने उन पर बंदूक तान दी थी. अब दोनों का तलाक हो चुका है.

बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट शालीन भनोट पर उनकी पत्नी दलजीत कौर ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था. दलजीत ने शुरू में दहेज के लिए परेशान करने और मारपीट का आरोप लगाया था. बाद में उन्होंने हत्या की कोशिश का आरोप भी लगाया. शालीन और दलजीत का तलाक हो चुका है.
Published at : 08 Jul 2026 07:15 PM (IST)
