Headlines

Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में ‘महतारी वंदन योजना’ में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम


छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में महतारी वंदन योजना में गड़बड़ी सामने आई है. एक व्यक्ति ने आवेदन फार्म में अपना नाम ही हितग्राही और पति दोनों ही जगह लिख दिया था. इतनी बड़ी गलती होने के बाद भी आवेदन मंजूर हो गया और करीब एक साल तक उसके खाते में योजना की राशि आती रही.

दरअसल, इस पूरे मामले का खुलासा आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत के बाद हुआ है. परियोजना अधिकारी रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि हितग्राही की राशि की रिकवरी कर ली गई है. वहीं हितग्राही का कहना है कि योजना शुरू होने के समय उसने पोर्टल की प्रक्रिया समझने और उसे जांचने के लिए आवेदन किया था, यह मामला खैरागढ़ के ग्राम मुढ़ीपार का है.

CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

ऐसे समझिए क्या है पूरा मामला

बताया गया कि मुढ़ीपार का रहने वाला त्रिलोक साहू सीएससी सेंटर चलता है. उसने महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन किया था. ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार, आवेदन सार्वजनिक पोर्टल के जरिए किया गया. आवेदन में हितग्राही का नाम त्रिलोक साहू और पति के नाम की जगह भी तिलोक साहू भी लिखा था. इसके बावजूद आवेदन पहले आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और फिर सुपरवाइजर स्तर पर सत्यापित कर दिया गया. जबकि योजना का लाभ केवल पात्र महिलाओं को ही दिया जाता है.

एक साल तक योजना का लाभ लेता रहा है महिला का पति

योजना के नियमों के अनुसार, आवेदन की जांच के बाद ही मंजूरी दी जाती है लेकिन, इस मामले में सामान्य जांच के दौरान भी यह नहीं देखा गया कि आवेदन करने वाला व्यक्ति पुरुष है और पति के नाम की जगह भी उसी का नाम दर्ज है. जानकारी के मुताबिक, आवेदन मंजूर होने के बाद करीब 1 साल तक हितग्राही के खाते में महतारी वंदन की राशि आती रही और विभाग को इसकी खबर तक नहीं हुई.

आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत के बाद हुआ खुलासा

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एक आरटीआई कार्यकर्ता ने योजना के हितग्राहियों की सूची निकाली. सूची में उसे तिलोक साहू का नाम संदिग्ध लगा. इसके बाद उसने मामले की शिकायत संबंधित विभाग से की. शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई और जांच के दौरान ऑनलाइन रिकॉर्ड खंगाले गए. 

इसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है. अब विभाग इसे मानवीय भूल बताकर पूरे गोरख धंधे से पल्ला झाड़ रहा है. हालांकि हितग्राही को मिली महतारी वंदन की राशि की रिकवरी शुरू कर दी गई है. लेकिन दोषी कर्मचारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई यह अधिकारी नहीं बता पा रहा है.

महतारी वंदन में सनी लियोनी के नाम भी निकाली जा चुकी है रकम

हालांकि, यह पहला मामला नहीं है जब छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना में गड़बड़ी कर राशि निकाली गई है. इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन के नाम पर भी लंबे समय तक महतारी वंदन योजना की राशि निकालने का मामला सामने आ चुका है. उसे मामले में विभाग ने कुछ कर्मचारियों पर कार्रवाई भी की थी. लेकिन ताजा मामला सामने आने के बाद इस पूरी योजना के हितग्राहियों पर ही सवाल खड़े हो गए हैं और अब पूरे प्रदेश में महतारी वंदन के हितग्राहियों की जांच करने की मांग भी उठ रही है.

Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *