महाराष्ट्र के डोंबिवली में डॉक्टर और नर्स से कथित मारपीट के मामले में गिरफ्तार शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के पार्षद रमेश म्हात्रे को तबीयत बिगड़ने के बाद ठाणे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गिरफ्तारी के बाद म्हात्रे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
फिलहाल म्हात्रे की स्वास्थ्य स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी है. वहीं, पुलिस डॉक्टर से मारपीट के मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. हालांकि, म्हात्रे के अचानक अस्पताल में भर्ती होने पर सवाल उठ रहे हैं. सवाल ये कि क्या म्हात्रे की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं वास्तविक हैं या उन्हें एक आरोपी के तौर पर विशेष सुविधा दी जा रही हैं.
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग
क्या है पूरा मामला?
यह घटना सोमवार (6 जुलाई) शाम महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शास्त्री नगर म्युनिसिपल हॉस्पिटल की है. शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे ने उनके साथियों को दो डॉक्टरों और अन्य स्टाफ के साथ मारपीट करने का एक वीडियो वायरल हुआ था. रमेश म्हात्रे ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों को इसलिए बुरी तरह पीटा था क्योंकि उन्होंने अपने वार्ड की एक प्रेग्नेंट महिला को इलाज के लिए दूसरे हॉस्पिटल में भर्ती करने के लिए कहा था. उनका तर्क था कि डिलीवरी के तुरंत बाद नवजात बच्चे को एनआयसीयू (NICU) बेड की अवश्यकता होगी, लेकिन वहां बेड अभी खाली नहीं था.
वीडियो वायरल होते ही दिखा व्यापक आक्रोश
इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है जिसमें म्हात्रे अपने साथियों के साथ ऑन-ड्यूटी डॉक्टरों और नर्सों के साथ खुलेआम बदसलूकी और मारपीट करते नजर आ रहे हैं. फुटेज में यह भी दिख रहा है कि उन्होंने महिला डॉक्टर से मोबाइल छीन लिया गया और जब वो फोन पर बात करने की कोशिश कर रही थीं, तो उनका मोबाइल फोन नीचे फेंक दिया.
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद से इसपर लोगों का आक्रोश बढ़ गया. इस घटना पर रेजिडेंट डॉक्टरों और नर्सों ने नाराजगी जाहिर की है. इस मामले में पीड़ित डॉक्टर वैभव सालुंखे ने म्हात्रे और पांच अन्य लोगों के खिलाफ विष्णुनगर पुलिस थाने में आधिकारिक एफआईआर (FIR) दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की क्योंकि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने चेतावनी दी थी कि अगर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो वो इलाके में क्लीनिक और अस्पताल बंद कर देंगे.
Dombivli, Maharashtra: On the assault of doctors and nurses at Shastri Nagar Municipal Hospital, Assistant Commissioner of Police Suhas Hemade says, “In this assault case, there are about four accused, including one woman. They are local corporator Ramesh Mhatre, and three other… pic.twitter.com/aGHKgzFD4T
— IANS (@ians_india) July 8, 2026
पुलिस ने मामले पर क्या कहा?
इस मामले पर जानकारी देते हुए असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस सुहास हेमाडे ने कहा, “इस हमले के मामले में लगभग चार आरोपी हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है. इनमें स्थानीय कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे और तीन अन्य आरोपी शामिल हैं, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है. एक महिला मरीज आई थी. उसके इलाज को लेकर बहस हुई थी. इसके बाद मरीज के रिश्तेदार आरोपियों के साथ आए और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर वैभव सालुंखे, एक महिला डॉक्टर और एक नर्स के साथ मारपीट की. उन्होंने उनके साथ बदसलूकी की, उन्हें पीटा, गालियां दीं और धमकी दी. इस घटना के बाद, डॉ. वैभव सालुंखे ने कल शिकायत दर्ज कराई और मामला दर्ज कर लिया गया है.”
Nala Sopara Flood: नालासोपारा में आफत की बारिश, बाढ़ और जलजमाव के कारण अब तक 3 की मौत
