Headlines

‘मुझे बहुत जल्दी नजर लग जाती है’, एक्ट्रेस कृति सेनन बोलीं- ‘गिर जाती हूं, नाखून टूट जाते हैं’


बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की सक्सेस एंजॉय कर रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब कमााई कर रही है. इसी बीच एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा दिलचस्प खुलासा किया, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया. कृति ने बताया कि उन्हें नजर लगने पर पूरा विश्वास है और उनकी मां आज भी इस बात को लेकर उन्हें टोकती रहती हैं.

 कृति सेनन का खुलासा
‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ पॉडकास्ट में करिश्मा मेहता से बातचीत में कृति सेनन ने कहा, ‘मुझे बहुत जल्दी नजर लग जाती है. मैं नजर लगने पर विश्वास करती हूं. जब भी मेरे साथ कुछ अच्छा होने लगता है या मैं किसी फिल्म के लिए ज्यादा एक्साइटेड होने लगती हूं और मैं उसके बारे में बात करने लगती हूं, तो मेरी मां मुझे तुरंत चुप करा देती हैं. वो कहती हैं, ‘ज्यादा मत बोलो, नजर लग जाती है.’

ये भी पढ़ेंः Dhamaal 4 cast fees: ‘धमाल 4’ के लिए अजय देवगन ने वसूली सबसे ज्यादा फीस, रितेश देशमुख के हाथ लगे इतने करोड़

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘मुझे सच में लगता है कि मुझे नजर लग जाती है. फिर मेरे साथ कुछ न कुछ हो ही जाता है. कभी मैं गिर जाती हूं, कभी मेरे नाखून टूट जाते हैं, तो कभी मैं बीमार पड़ जाती हूं. इसलिए अब मैं में ज्यादा बोलती नहीं हूं, बस मन में रखती हूं. कई बार मैं उन्हें लिखकर रख लेती हूं.’

कॉकटेल 2 के बारे में
वर्कफ्रंट की बात करे तो कृति सेनन फिल्म कॉकटेल 2 में नजर आ रही हैं. ‘कॉकटेल 2’ सिनेमाघरों में 19 जून को रिलीज हुई थी. फिल्म को होमी अदजानिया ने निर्देशित किया है. इसमें कृति सेनन के अलावा शाहिद कपूर, और रश्मिका मंदाना ने लीड रोल प्ले किया है. ये फिल्म साल 2012 में आई कॉकटेल का सीक्वल है.

ये भी पढ़ेंः ‘ये करता क्या हैं?’ गौरव खन्ना को लेकर राम कपूर ने किया सवाल, बोले- मैंने पहले कभी देखा नहीं

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में वर्ल्डवाइड 142.31 करोड़ की कमाई की. इसने ओपनिंग डे पर 13.10 करोड़ का कलेक्शन किया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *