Headlines

‘चॉल में रहते हैं…’, खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा


बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों चर्चा में आ गए हैं. हाल ही में उनके सौतेले भाई हैदर अली खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई कि वो इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. साथ ही उनके पास रहने के लिए घर और खाना नहीं है. उनकी एक्स वाइफ ईवा ग्रोवर ने उनके बारे में ये जानकारी दी और कहा कि कई लोग उन्हें जबरदस्ती शराब पिला रहे हैं. 

मुश्किल में हैं हैदर अली खान 

हाल ही में सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में ईवा ने कहा, ‘हैदर की हालत ठीक नहीं है. उनके पास घर नहीं है और वो खाने के लिए भी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. कभी वो चॉल में रहते है, तो कभी उनके दोस्त उनकी मदद करते है. लेकिन वो ऐसे लोगों के बीच में है, जो उन्हें शराब पिला रहे हैं. उनकी देखभाल करने के लिए कोई नहीं है. भले ही हमारा रिश्ता टूट चुका हो, लेकिन इंसानियत के नाते मुझे बहुत दुख होता है. मैं यही दुआ करती हूं कि जब वो आखिरी समय में जाए, तो उन्हें सुकून मिले.’ 

शादी के बाद हिंसक हुए हैदर 

वहीं ईवा ने अपने शादीशुदा जिंदगी को लेकर कहा, ‘शादी से पहले मुझे उनकी बीमारी ‘स्किजोफ्रेनिया’ के बारे में नहीं पता था, क्योंकि मिलने के 18 दिन बाद हमारी शादी हुई थी. उस समय वो बहुत सिंपल और अच्छे इंसान जैसे दिखते थे. लेकिन शादी के 3 दिन बाद मुझे उनका रूप देखने को मिला, जब उन्होंने मुझपर हाथ उठाया था. मैंने अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश की, मुझे लगा कि बच्चा होने के बाद सब ठीक हो जाएगा. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और हालात और बिगड़ गए.

ये भी पढ़ें: Sairaab: ‘सैराब’ को मिल गया नया ईशान? आशय मिश्रा कर सकते हैं रोहित चंदेल को रिप्लेस

मां के पास चली गई ईवा 

उन्होंने आगे कहा, ‘बेटी के जन्म के बाद तलाक शुरू हुई और मुझे अपने मां के पास भेज दिया गया. मेरे बॉडी पर चोट के निशान थे और मेरी हालत ठीक नहीं थी. तब मेरे मामा और कई लोगों ने मेरी मां को कहा कि अगर मैं वहां रही तो मर जाऊंगी. इसीलिए मुझे तलाक देना पड़ा.’

ईवा ग्रोवर का करियर 

बता दें कि ईवा ने अपने करियर की शुरुआत 1995 में तमिल फिल्म ‘कट्टुमरकरन’ से की थी और 1996 में ‘कृष्णा’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा. 2011 में सलमान खान की फिल्म ‘रेडी’ में उनके अभिनय को बहुत पसंद किया गया. इसके बाद उन्होंने टीवी में कई सीरियल्स में काम किया, जिसमें ‘कुमकुम: एक प्यारा सा बंधन’, ‘ऑफिस ऑफिस’, ‘शरारत’, ‘सपने बाबुल का… विदाई’ और ‘टशन ए इश्क’ शामिल है.

ये भी पढ़ें: अब कहां हैं महाकुंभ ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा? हाई कोर्ट ने क्यों दिया पुलिस सुरक्षा देने का आदेश, जानें बड़ी वजह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *