Headlines

Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं


How To Make Sugar Free Mishti Doi At Home: मिष्ठी दोई बंगाल की एक मशहूर मिठाई है, जिसका स्वाद हल्का कैरेमल जैसा और बनावट बेहद क्रीमी होती है. आमतौर पर इसे बनाने में चीनी का इस्तेमाल होता है, लेकिन अगर आप चाहें तो थोड़े बदलाव के साथ इसे बिना चीनी के भी तैयार किया जा सकता है. अच्छी बात यह है कि बिना चीनी वाला यह वर्जन भी स्वाद और टेक्सचर में काफी 
ठीक-ठाक रहता है. 

क्या होता है फर्क?

दरअसल, पारंपरिक मिष्ठी दोई और बिना चीनी वाले वर्जन में सबसे बड़ा फर्क स्वाद बनने के तरीके में होता है.  जहां पारंपरिक रेसिपी में चीनी को पकाकर रंग और मिठास लाई जाती है, वहीं बिना चीनी वाली रेसिपी में दूध की प्राकृतिक मिठास और दही की हल्की खटास ही इसका स्वाद तय करती है. इसका स्वाद थोड़ा हल्का और कम मीठा जरूर होता है, लेकिन फिर भी खाने में अच्छा लगता है.  टेक्सचर भी थोड़ा सॉफ्ट हो सकता है, क्योंकि चीनी आमतौर पर मिश्रण को गाढ़ा और सेट करने में मदद करती है.

इसे भी पढ़ें-Biryani and Watermelon Myth: क्या बिरयानी के बाद तरबूज खाना जानलेवा है? जानिए- क्या कहते हैं डॉक्टर्स

घर पर कैसे बना सकते हैं?

घर पर बिना चीनी वाला मिष्ठी दोई बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है. सबसे पहले एक बर्तन में फुल क्रीम दूध लेकर उसे धीमी आंच पर गर्म करें. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध नीचे न लगे. जब दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तब उसमें थोड़ा दूध पाउडर मिला दें, जिससे इसकी क्रीमीनेस बढ़ेगी। इसके बाद मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें, इतना कि वह गुनगुना रह जाए. अब इसमें थोड़ा दही डालकर अच्छी तरह मिला लें. इस मिश्रण को छोटे बर्तनों में डालकर कुछ समय के लिए गर्म जगह पर रख दें, ताकि यह अच्छे से जम सके. जमने के बाद इसे फ्रिज में रखकर ठंडा करें और फिर परोसें.

 क्रीमी टेक्सचर के लिए क्या करें?

अगर आप बिना चीनी के भी सही क्रीमी टेक्सचर चाहते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. दूध को अच्छे से गाढ़ा करना बेहद जरूरी है, क्योंकि यही बेस को मजबूत बनाता है. हमेशा फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें, इससे स्वाद और टेक्सचर बेहतर रहेगा. जमाते समय तापमान का संतुलन बनाए रखें और बीच में मिश्रण को छेड़ें नहीं, वरना सेटिंग पर असर पड़ सकता है. परोसने से पहले इसे अच्छी तरह ठंडा कर लें, क्योंकि ठंडा होने पर इसका स्वाद और भी बेहतर लगता है. चाहें तो ऊपर से कटे हुए मेवे डालकर भी खा सकते हैं. इसे फ्रिज में रखकर दो दिन के भीतर इस्तेमाल कर लेना चाहिए, क्योंकि समय के साथ इसका स्वाद थोड़ा ज्यादा खट्टा हो सकता है.

इसे भी पढ़ें-Evening Snacks Craving: शाम के मनपसंद स्नैक्स हो सकते हैं मोटापा बढ़ने का कारण, ऐसे दूर करें अपनी क्रेविंग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *