Headlines

मुंबई: अस्पताल में शरद पवार का इलाज जारी, अब कैसी है तबीयत?


एनसीपी (SP) के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में सीने में संक्रमण को लेकर इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है. एक डॉक्टर ने गुरुवार (05 नवंबर) को यह जानकारी दी. पवार (85) को बुधवार (04 नवंबर) को यहां ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 

उसके कुछ घंटे पहले उन्हें पुणे के एक मल्टी-स्पेशलियटी स्वास्थ्य केंद्र से छुट्टी मिली थी. चूंकि उनके और कुछ परीक्षण कराये जाने थे, इसलिए उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया.

शरद पवार को ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारी- डॉक्टर

अस्पताल के एक डॉक्टर ने मीडिया को बताया, ‘‘पवार को कल सांस और सीने के संक्रमण के कारण भर्ती कराया गया था. उनकी हालत स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है.’’ उन्होंने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री को ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारी हैं. 

सीने में दर्द के बाद 2 नवंबर को रूबी हॉल क्लिनिक में हुए थे भर्ती

बुधवार को पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से छुट्टी दी गई थी, जहां उन्हें दो नवंबर को भर्ती कराया गया था. ‘रूबी हॉल क्लिनिक’ के मुख्य कार्डियोलॉजिस्ट, चेयरमैन और प्रबंध न्यासी डॉ. परवेज ग्रांट ने बताया कि पवार को सीने में दर्द (प्लुरिटिक पेन) की शिकायत के बाद सामान्य जांच और मेडिकल निगरानी के लिए भर्ती कराया गया था. ‘प्लुरिटिक पेन’ सीने में होने वाला एक तेज़, चुभने वाला या जलन भरा दर्द है, जो सांस लेने, खांसने, छींकने या हंसने पर और बढ़ जाता है.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के अध्यक्ष शरद पवार को बुधवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फोन पर उनसे बातचीत की थी और उनका कुशलक्षेम जाना था. पवार के सहयोगी विट्ठल मनियार ने जानकारी देते हुए बताया था कि प्रधानमंत्री ने पवार को आराम करने की सलाह दी है. शरद पवार ने भी पीएम मोदी का आभार जताया था.

धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के कांग्रेस नेता, ‘उसको तो चौराहे पर लाकर ठोकना चाहिए’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *