Headlines

मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता, बिना हाल पूछे निकल पड़ा मालिक


आवासीय सोसायटियों और सार्वजनिक जगहों पर पालतू कुत्तों के आतंक की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. सोशल मीडिया पर एक बेहद खौफनाक और गुस्सा दिला देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक शख्स अपने पालतू जर्मन शेफर्ड (German Shepherd) कुत्ते को टहला रहा था. इसी दौरान पास से गुजर रहे लगभग 10-11 साल के मासूम बच्चे पर कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया.

चौंकाने वाली बात यह रही कि बच्चे को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाने के बाद मालिक ने उसकी चोट जांचना भी जरूरी नहीं समझा और बेपरवाही से अपने कुत्ते को खींचकर वहां से चलता बना. घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अचानक झपटा कुत्ता, सहम गए मासूम बच्चे

वायरल हो रहे फुटेज में देखा जा सकता है कि दो छोटे बच्चे (उम्र करीब 10-11 वर्ष) गलियारे से सामान्य रूप से गुजर रहे थे. तभी सामने से एक व्यक्ति अपने जर्मन शेफर्ड कुत्ते को ले जाता हुआ दिखता है. जैसे ही बच्चे पास से निकले, कुत्ता अचानक आक्रामक हो गया और एक बच्चे पर झपट पड़ा.

कुत्ते के हमले से बच्चा बुरी तरह घबरा गया और चीख-पुकार मच गई. साथ मौजूद दूसरे बच्चे और मालिक ने मिलकर बड़ी मुश्किल से कुत्ते की पकड़ से बच्चे को अलग किया.

इंसानियत शर्मसार! बच्चा रोता रहा और मालिक कुत्ता लेकर खिसक गया

हादसे के बाद डॉग ओनर (Dog Owner) का गैर-जिम्मेदाराना रवैया देखकर लोग बुरी तरह भड़क गए हैं. कुत्ता छुड़ाने के बाद मालिक ने न तो बच्चे से पूछा कि उसे चोट लगी है या नहीं और न ही उसे कोई प्राथमिक मदद दी. वह इतनी बड़ी घटना के बाद भी बेहद संवेदनहीन बना रहा और सीधे अपने कुत्ते की बेल्ट खींचकर आगे बढ़ गया. घबराया हुआ बच्चा दर्द और डर के मारे रोता रहा, लेकिन मालिक का दिल नहीं पसीजा.

यह भी पढ़ें: Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा.. ‘ऐसे डॉग ओनर्स पर दर्ज हो एफआईआर’

यह सीसीटीवी फुटेज सामने आते ही इंटरनेट पर नेटिजन्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है. लोग ऐसे लापरवाह डॉग ओनर्स के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं:

“अगर आप इतने खतरनाक और बड़े कुत्ते को कंट्रोल नहीं कर सकते, तो उसे बाहर बिना मजल (Muzzle) के क्यों लाते हैं?”

“कुत्ता तो जानवर है, लेकिन इंसान का रवैया उससे भी ज्यादा खौफनाक है. रोते हुए बच्चे को छोड़कर जाना घोर लापरवाही है.”

“पुलिस और प्रशासन को तुरंत ऐसे बेपरवाह कुत्ता मालिकों पर कड़ी कार्रवाई और भारी जुर्माना लगाना चाहिए.”

यह भी पढ़ें: Karwachauth Viral Video: भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *