Headlines

Viral Video: घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो


Viral Video: फेस्टिव सीजन आते ही घर लौटने की खुशी लोगों के चेहरों पर साफ दिखाई देने लगती है. नौकरी, पढ़ाई और कामकाज के सिलसिले में दूसरे शहरों में रहने वाले लोग दिवाली और छठ पूजा अपने परिवार के साथ मनाना चाहते हैं. इसके लिए कोई कई सप्ताह पहले टिकट बुक करता है तो कोई आखिरी समय तक घर पहुंचने का रास्ता तलाशता रहता है. त्योहारों के इस मौसम में घर पहुंचने का सफर कई लोगों के लिए किसी जंग से कम नहीं होता. रेलवे स्टेशन पर उमड़ती भीड़, ट्रेन में चढ़ने की मारामारी और सीट पाने की कोशिश यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा देती हैं.

सोशल मीडिया पर ऐसे ही कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें रेलवे स्टेशन पर दिखाई दे रही भीड़ को देखकर कोई भी हैरान हो जाएगा. भीड़ इतनी  ज्यादा है कि लोगों के पास पांव रखने तक की जगह नहीं है. ऐसी भीड़ में कोई ट्रेन के गेट के पास पहुंचने की कोशिश कर रहा है तो कोई अपना सामान अपने सिर पर लादता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो के कैप्शन में यह भी दावा किया गया है कि इस भीड़ की वजह से 3 लोगों की जान भी चली गई.

रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता

इन दिनों सोशल मीडिया पर रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में उमड़ती भीड़ के कई वीडियो चर्चा में हैं. इस वीडियो में भी यही दिखाई देता है कि यात्रियों के लिए आगे बढ़ना तक मुश्किल हो रहा है. लोग अपने सामान के साथ ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि त्योहारों के दौरान घर पहुंचने के लिए लोगों को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ता है. बिहार से सामने आए इस वीडियो ने रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. इस वीडियो की सबसे चिंताजनक बात यह है कि कई यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर दिखाई देते हैं.

यह भी पढ़ें: बेटी ने अमेरिका से दिल्ली पहुंच दिया सरप्राइज, वीडियो देख रोने लगेंगे आप

त्योहारों पर बढ़ जाती है भीड़

दिवाली और छठ बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड समेत कई राज्यों के बड़े त्योहार हैं. इन अवसरों पर दूसरे राज्यों में काम करने वाले लाखों लोग अपने गांव और शहरों की ओर लौटते हैं. दिल्ली, मुंबई, सूरत, हैदराबाद और कोलकाता जैसे शहरों से बिहार जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों का दबाव काफी बढ़ जाता है. इसकी एक बड़ी वजह सीमित सीटों के मुकाबले यात्रियों की अधिक संख्या है. कई बार टिकट बुकिंग शुरू होते ही सीटें भर जाती हैं. वेटिंग टिकट मिलने या कन्फर्म टिकट नहीं मिलने के बावजूद कुछ यात्री किसी तरह घर पहुंचने की कोशिश करते हैं. ऐसे में जनरल कोचों के साथ-साथ स्लीपर और दूसरे आरक्षित डिब्बों में भी भीड़ बढ़ जाती है.

कमेंट्स कर रहे यूजर्स

इस वायरल वीडियो पर यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ यूजर इसे रेलवे के लिए चुनौती बता रहे हैं, तो कुछ यूजर्स अन्य सुविधाओं के बारे में बात कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि रेलवे को यात्रियों के लिए और इंतजाम करना चाहिए खासकर दिवाली जैसे मौकों पर. वहीं एक अन्य यूजर ने भी चिंता जताते हुए कमेंट कर कहा कि यह कितना खतरनाक हो सकता है, लोग घर पर अपने परिवार से मिलने के लिए जा रहे हैं. इसके लिए भी उन्हें कितनी मेहनत करनी होती है.

यह भी पढ़ें: खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *