Headlines

Viral Video: पुलिसवाले का हुआ प्रमोशन तो घर वालों ने किया सरप्राइज वेलकम, इमोशनल कर देगा वीडियो


Viral Video: किसी भी इंसान के लिए मेहनत का फल मिलना सबसे बड़ी खुशी होती है. खासकर जब सालों की मेहनत के बाद करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो तो उस खुशी को अपनों के साथ बांटने का मजा ही अलग हो जाता है. हालांकि, कई बार किसी की सफलता से ज्यादा खूबसूरत उस सफलता को देखकर परिवार के चेहरे पर आने वाली खुशी होती है.

ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला नजारा इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यहां एक पुलिसकर्मी के प्रमोशन की खुशी में उसके परिवार ने ऐसा सरप्राइज दिया कि वीडियो देखने वाले लोग भी मुस्कुराने लगे. यह वायरल वीडियो पंजाब के अमृतसर का है, जहां असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के पद पर तैनात चरणजीत सिंह को प्रमोशन मिला. अब वह सब-इंस्पेक्टर (SI) बन गए हैं. उनकी इस उपलब्धि को खास बनाने के लिए परिवार ने घर पर ही एक छोटा सा सरप्राइज प्लान किया. परिवार के इस प्यार भरे अंदाज का वीडियो सोशल मीडियो पर खूब पसंद किया जा रहा है.

ड्यूटी से लौटे तो मिला सरप्राइज

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देख कर पता चलता है कि चरणजीत सिंह जब अपनी ड्यूटी पूरी करके देर रात घर पहुंचे तो उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि परिवार ने उनके लिए कुछ खास तैयारी कर रखी है. घर के दरवाजे पर उनकी पत्नी और दोनों बेटियां उनका इंतजार कर रही थीं. जैसे ही वह दरवाजा खोलकर अंदर आते हैं, उनका परिवार उन्हें सरप्राइज दे देता है. एक बेटी के हाथ में पार्टी पॉपर था, जबकि पत्नी आरती की थाली लेकर खड़ी दिखाई देती है. बेटी ने पार्टी पॉपर चलाने की कोशिश की, लेकिन वह आसानी से नहीं खुला. इसके बाद चरणजीत ने खुद आगे बढ़कर पॉपर खोलने में उसकी मदद की.

यह भी पढ़ें: दिवाली सेलिब्रेशन में हसीना ने डांस से मचाया तहलका, कलीग्स हुए फिदा

बेटियों की खुशी ने जीत लिया दिल

इस वीडियो का सबसे खूबसूरत हिस्सा परिवार के सदस्यों की प्रतिक्रिया है. पिता की कामयाबी पर बेटियों के चेहरे की खुशी और पत्नी का प्यार भरा स्वागत इस पल को यादगार बना देता है. आमतौर पर पुलिस की नौकरी में लोगों को लंबे समय तक ड्यूटी करनी पड़ती है. कई बार त्योहारों और परिवार के आयोजनों के दौरान भी पुलिसकर्मियों को अपनी जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं. ऐसे में उनकी उपलब्धियों के पीछे परिवार का सहयोग भी अहम होता है. ऐसे में यह वीडियो परिवार की खुशी दिखाता है.

यूजर्स भी हो रहे इमोशनल

सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को देख यूजर्स भी इमोशनल हो रहे हैं. यूजर्स कमेंट सक्शन में रेड हार्ट शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि बेटियों की खुशी ही पिता के लिए सब कुछ होती है. अन्य यूजर ने भी कमेंट कर कहा कि यह आज के दिन का सबसे अच्छा वीडियो है. एक यूजर ने तो यह भी कहा कि पिता के साथ एक पुलिस ऑफिसर होना बहुत ही मुश्किल होता है, क्योंकि वे अपनी बेटियों को समय नहीं दे पाते हैं. ऐसे में यह वीडियो देख कर बहुत अच्छी लग रहा है.

यह भी पढ़ें: फर्स्ट एसी से उड़ाए महिला के ढाई लाख के गहने, रोते रोते हुआ बुरा हाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *