Headlines

Diwali Firecrackers: Dr. Doom और Avengers के बीच दिवाली जंग, वायरल हो रहे मजेदार पटाखे


Diwali Firecrackers: दिवाली का त्योहार आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगती है. हर तरफ रंग-बिरंगी लाइट्स, सजावट का सामान, मिठाइयां और पटाखों की दुकानें लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने लगती हैं. बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई इस त्योहार को खास बनाने की तैयारियों में लगा रहता है. समय के साथ दिवाली मनाने का अंदाज भी बदल रहा है. अब त्योहारों की खरीदारी में पारंपरिक चीजों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने वाली नई और अनोखी चीजें भी लोगों को पसंद आती है.

सोशल मीडिया पर इस बार दिवाली के बाजार से एक ऐसी ही दिलचस्प तस्वीर सामने आई है, जिसने पटाखों के साथ-साथ हॉलीवुड सुपरहीरोज के फैंस का भी ध्यान खींच लिया है. इंटरनेट पर कुछ पटाखों के पैकेट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन पर Marvel के मशहूर किरदार Doctor Doom और Captain America दिखाई दे रहे हैं. इन पैकेट्स के नाम भी इतने मजेदार हैं कि लोग इन्हें देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. कहीं Doctor Doom का Mega Blast है, तो कहीं Captain America का Chakkar लोगों को आकर्षित कर रहा है.

Doctor Doom का Mega Blast

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में Doctor Doom और Captain America की तस्वीरों वाले पटाखों के पैकेट दिखाई दे रहे हैं. इनमें एक पैकेट पर Doctor Doom की तस्वीर के साथ Doom Mega Blast लिखा हुआ है, जबकि दूसरे पर Captain America की तस्वीर के साथ Captain Chakkar नाम दिया गया है. यही नहीं तस्वीर को ध्यान से दिखने पर पता चलता है कि साइड में एक और पटाखे का पैकेट है जिस पर Thor भी दिखाई देता है. इन पैकेट्स पर सुपरहीरोज की तस्वीरें और उनके नामों का देसी अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. आमतौर पर फिल्मों में दुनिया को बचाने वाले सुपरहीरोज अब पटाखों के डिब्बों पर नजर आ रहे हैं. ऐसे में इंटरनेट यूजर्स इसे Avengers और Doctor Doom की दिवाली वाली जंग बता रहे हैं.

Marvel फैंस हुए हैरान

वायरल पोस्ट पर खासतौर पर Marvel के फैंस इस अनोखे कॉम्बिनेशन पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. किसी को Doctor Doom का Mega Blast नाम ज्यादा पसंद आ रहा है, तो कोई Captain America के Chakkar नाम को लेकर मजाक कर रहा है. यूजर्स ने मजाक में कहा कि पटाखे बनाने वाले ने भी सुपरहीरोज की ताकत के हिसाब से उनके नाम रखे हैं. यानी Doctor Doom के हिस्से आया Mega Blast और Captain America को मिला Chakkar. Avengers: Doomsday में Robert Downey Jr. Doctor Doom के किरदार में नजर आएंगे, जबकि Captain America की भी वापसी होगी. ऐसे में इन पटाखों की वायरल तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है.

यह भी पढ़ें: 1 लाख से ज्यादा बोतलों का ढेर, लद्दाख में लोगों की लापरवाही ने घोंटा दम

भारत में Marvel के सुपरहीरोज का क्रेज

भारत में हॉलीवुड फिल्मों और सुपरहीरो फ्रेंचाइजी का क्रेज लगातार देखने को मिलता है. Iron Man, Captain America, Thor और Spider-Man जैसे किरदारों की लोकप्रियता केवल फिल्मों तक सीमित नहीं है. इनके पोस्टर, खिलौने, कपड़े और दूसरी चीजें भी फैंस के बीच पसंद की जाती हैं. Marvel की फिल्मों ने भारतीय दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है. खासतौर पर Avengers: Infinity War और Avengers: Endgame के बाद इस फ्रेंचाइजी के प्रति लोगों की दिलचस्पी और बढ़ी है. ऐसे में इस पोस्ट के वायरल होने की वजह इसका अनोखा और एक नयापन है, जिसे आज से पहले फैंस ने कभी देखा ही नहीं है.

मजेदार कमेंट्स कर रहे लोग

पोस्ट के कमेंट सेक्शन में यूजर्स कई फनी कमेंट्स कर रहे हैं. वायरल पोस्ट पर 25 हजार से ज्यादा व्यूज हैं. एक यूजर ने कमेंट किया की पटाखों की मदद से ही पता चल जाएगा कि दोनों में से कौन ज्यादा ताकतवर है. वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट कर कहा कि Captain Chakkar के आगे क्या Doom, कौनसा Doom. कमेंट से पता चलता है कि यूजर Captain America का फैन है. वहीं कुछ यूजर Doctor Doom को सपोर्ट करते हुए कमेंट्स कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: डिलीवरी के दौरान सिलेंडर ने दीयों से पकड़ी आग, धमाके का वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *