Headlines

बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, ‘बहुत ही…’


बांकीपुर उपचुनाव के बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने अपना नामांकन वापस ले लिया. इसके बाद बीजेपी ने यहां से नीरज कुमार सिन्हा को टिकट दिया. इस पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया आई है. पार्टी ने कहा कि बीजेपी प्रशांत किशोर से डर गई है.

‘जन सुराज के लिए बहुत अच्छी खबर’

जन सुराज राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ ने कहा, “जन सुराज के लिए बहुत ही अच्छी खबर है. हम लोगों ने कहा था कि प्रशांत किशोर जी के चुनाव लड़ने से बिहार की राजनीति नई दिशा में जाएगी. आज उसकी परिणीति सामने है. बीजेपी के एनडीए समर्थित उम्मीदवार ने अपने नामांकन को वापस लिए जाने की घोषणा की. ये कहीं न कहीं बांकीपुर की जनता का विशेष रूप से आभार है.”

  • अभिषेक कुमार सिन्हा ने कल ही दाखिल किया था नामांकन
  • अब बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बनाया उम्मीदवार
  • आरजेडी से रेखा कुमारी दाखिल कर चुकी हैं नामांकन
  • नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई
  • उपचुनाव के लिए मतदान 30 जुलाई को होगा
  • वोटों की गिनती 3 अगस्त को होगी

‘नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार’, तेज प्रताप का बड़ा दावा

इसका पूरा श्रेय बांकीपुर की जनता को- जन सुराज

इसके आगे उन्होंने कहा, “जैसा जन समर्थन, जैसा प्यार और दुलार विगत दो महीने में प्रशांत किशोर और उनकी उम्मीदवारी की घोषणा के बाद जनता ने दिया है, ये कहीं न कहीं उसका परिणाम है कि आज विश्व की सबसे पार्टी, भारत की सबसे बड़ी पार्टी और बिहार की सबसे बड़ी पार्टी के उम्मीदवार को अपना नामांकन वापस लेना पड़ा है. हम पुन: बांकीपुर की महान जनता को इसका पूरा श्रेय देते हुए उनका आभार व्यक्त करते हैं. जन सुराज बिहार में व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ रही है. हमने बार-बार कहा था कि बांकीपुर का चुनाव विधायक बनाने या सरकार बनाने का चुनाव नहीं है. ये सात महीने के सम्राट सरकार के निरंकुश शासन के विरुद्ध दिया जाने वाला जनादेश है.”  

बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा का पीस! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *