पनीर प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो बच्चों को लंबे समय तक एनर्जी देने में मदद करता है. हल्के मसालों के साथ तैयार किया गया पनीर पराठा टिफिन के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसके साथ थोड़ा दही रखने से टेस्ट भी बढ़ता है और पाचन में भी मदद मिलती है.

मिनी वेजिटेबल इडली बच्चों के लिए हल्का और आसानी से पचने वाली डिश है. इसे ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए इडली के बैटर में कद्दूकस की हुई गाजर या पालक मिलाया जा सकता है. छोटे आकार की इडली बच्चों को दिखने में भी अच्छी लगती है और वे इसे आसानी से खा भी लेते हैं. इसके साथ अलग डिब्बे में नारियल की चटनी भी रखी जा सकती है.

जो बच्चे रोज एक जैसा खाना पसंद नहीं करते, उनके लिए व्होल व्हीट वेजिटेबल रैप बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. गेहूं की रोटी में गाजर, शिमला मिर्च, पनीर या चीज भरकर रोल तैयार किया जा सकता है. यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होता है.

अगर आप जल्दी बनने वाला और हेल्दी नाश्ता ढूंढ रहे हैं, तो मटर और मूंगफली वाला पोहा अच्छा ऑप्शन है. मूंगफली से प्रोटीन मिलता है, जबकि मटर फाइबर और दूसरे जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति करती है. हल्का नींबू डालकर पैक किया गया पोहा बच्चों को काफी पसंद आता है.

मूंग दाल का चीला प्रोटीन से भरपूर होता है और बच्चों के टिफिन के लिए हेल्दी ऑप्शन माना जाता है. इसमें कद्दूकस की हुई गाजर या लौकी मिलाकर इसे और हेल्दी बनाया जा सकता है. हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ इसे टिफिन में रखा जा सकता है, जिससे बच्चे इसे और भी टेस्ट से खाते हैं.

मानसून के मौसम में बच्चों को रोज एक ही तरह का खाना देने के जगह टिफिन में बदलाव करते रहना चाहिए. इससे बच्चों का खाने में इंटरेस्ट बना रहता है और टिफिन वापस भरा हुआ नहीं आता है. साथ ही टिफिन में मौसमी फल भी शामिल किए जा सकते हैं. ये शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने के साथ इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद करते हैं.
Published at : 26 Jul 2026 09:10 PM (IST)
