महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) चुनाव नतीजों में विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) को तीन सीटों पर जीत मिली है. एमवीए ने तीनों स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में विजयी पताका लहराकर अपना दबदबा कायम किया है. एमवीए गठबंधन में कांग्रेस को एक सीट पर जबकि शरद पवार गुट की पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है. एनसीपी (SP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता नसीम सिद्दीकी ने निशाना साधते हुए कहा कि बैलेट पेपर में पीएम नरेंद्र मोदी की कलई खुल गई. वहीं पार्टी की नेता रोहिणी खडसे ने आगामी सारे चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग की है.
NCP (SP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता नसीम सिद्दीकी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “महाराष्ट्र में पांच सीटें थीं, जिनमें से तीन कांग्रेस के नेतृत्व वाले ‘महा विकास अघाड़ी’, जो INDIA गठबंधन का हिस्सा है, के खाते में गईं. पांच में से तीन सीटों का मतलब है कि 60% सीटें INDIA ब्लॉक को मिलीं. यहां INDIA गठबंधन की अगुवाई कांग्रेस पार्टी कर रही है. कांग्रेस और उसके सहयोगी सफल रहे हैं. इनमें से दो सीटें NCP को और एक सीट कांग्रेस को मिली है.”
‘ये साबित हो गया कि कहीं न कहीं ईवीएम में घोटाला था’
उन्होंने वाराणसी MLC चुनाव का जिक्र करते हुए कहा, ”बैलेट पेपर में पीएम मोदी की कलई खुल गई है. स्वयं वाराणसी में बैलेट से चुनाव हुआ तो वो चुनाव हार गए. गोरखपुर की सीट, जहां से योगी आदित्यनाथ सांसद हुआ करते थे, वहां की सीट समाजवादी पार्टी जीत गई, तो ये साबित हो गया कि कहीं न कहीं ईवीएम में घोटाला था.”
Mumbai, Maharashtra: NCP-SP national spokesperson Naseem Siddique says, “There were five seats in Maharashtra, and three of them went to the Congress-led Maha Vikas Aghadi, which is part of the INDIA bloc. Three out of five seats means 60% of the seats went to the INDIA bloc. The Congress party is leading the INDIA bloc here. The Congress and its allies have been successful, with two seats going to the NCP and one to the Congress…”
— IANS (@ians_india) October 29, 2026
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगर ईवीएम से चुनाव होता तो वाराणसी की सीट मोदी जी कभी नहीं हार सकते थे. वो वाराणसी के लिए अमृत पीकर आए थे. महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव में कहीं न कही हमारा वोटिंग परसेंटेज बीजेपी और महायुति के सहयोगियों से डेढ़ गुना ज्यादा है.”
1 नवंबर को महारैली नहीं बल्कि महा सैलाब- नसीम सिद्दीकी
नसीम सिद्दीकी ने एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की रैली का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “1 नवंबर को महारैली नहीं बल्कि महा सैलाब होगा. देश की सड़कें जाम हो जाएंगी. देश का Gen-Z सड़कों पर उतरेगा. यह ऐसा आंदोलन होगा, जैसा न तो पहले कभी हुआ होगा और न ही भविष्य में कभी होगा.”
हमारे तीन उम्मीदवार जीते हैं, बहुत खुशी है- रोहिणी खडसे
उधर, NCP-SP की नेता रोहिणी खडसे ने कहा, “स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनावों में ‘महाविकास अघाड़ी’ के हमारे तीन उम्मीदवार चुनकर आए हैं, बहुत खुशी है. तीनों उम्मीदवारों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती हूं. हमारे सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सही योजना बनाकर काम किया, जिसका नतीजा यह रहा. आज हम देख सकते हैं कि जब बैलेट पेपर से मतदान होता है, तो परिणाम क्या आते हैं. अगर चुनाव ईवीएम से होता है तो रिजल्ट क्या आता है वो हमलोगों ने 2024 के विधानसभा चुनाव में देखे हैं.”
Nagpur, Maharashtra: NCP-SP leader Rohini Khadse says, “In the recent graduate constituency elections, three of our candidates from the Maha Vikas Aghadi have been elected. This is a matter of great happiness. All our office-bearers, workers and leaders worked with proper planning, which led to this result. Today, we can see what the results are when voting is conducted using ballot papers.”
— IANS (@ians_india) October 29, 2026
अगले सारे चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएं- रोहिणी खडसे
उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सारे विरोधी पक्ष के नेता इस पर बात कर रहे हैं कि बैलेट पेपर पर चुनाव होना क्यों जरूरी है? अब हमलोग रिजल्ट देखने के बाद यही चाहते हैं कि अगले सारे चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएं, ताकि किसी को भी शंका नहीं हो.”
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
