Headlines

एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं


एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने खाड़ी क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सऊदी अरब के शहरों के लिए अपनी उड़ानों को रद्द करने की अवधि को अब 14 नवंबर तक बढ़ाने की घोषणा कर दी है. एयरलाइन ने कहा कि क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की जेद्दा, रियाद और दम्माम से आने और जाने वाली उड़ानें 14 नवंबर, 2026 तक स्थगित रहेंगी.

दरअसल, पश्चिम एशिया में हाल के दिनों में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा है. ऐसे में सऊदी अरब में हवाई अड्डों समेत अन्य बुनियादी ढांचों पर हमले भी हुए हैं. इसे देखते हुए पिछले हफ्ते दोनों एयरलाइन कंपनियों ने रियाद और दम्माम के लिए 7 नवंबर तक और जेद्दा के लिए 31 अक्टूबर तक उड़ानें रद्द करने की ऐलान किया था. इनके अलावा, इंडिगो और अकासा एयर ने भी सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं.

एअर इंडिया ने क्या की घोषणा? 

एअर इंडिया ने शुक्रवार (30 अक्टूबर, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस संबंध में पोस्ट साझा घोषणा की. एयरलाइन ने पोस्ट में कहा, ‘जिन यात्रियों ने 30 अक्टूबर, 2026 या उससे पहले जारी किए गए और 14 नवंबर 2026 तक की यात्रा के लिए कंफर्म बुकिंग कराई है, वो उपलब्धता के आधार पर एक बार बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी यात्रा की तारीख बदलवा सकते हैं. यह सुविधा 29 नवंबर तक की यात्रा के लिए उपलब्ध होगी. इसके अलावा, यात्री अपनी बुकिंग रद्द करके पूरी राशि का रिफंड भी ले सकते हैं.’

किसी भी ऑपरेशनल स्टेशन से बुकिंग करा सकते हैं यात्री- एअर इंडिया

एयरलाइन ने कहा, ‘एअर इंडिया के यात्री सऊदी अरब में एयरलाइन के किसी भी ऑपरेशनल स्टेशन से आने-जाने के लिए अपनी बुकिंग दोबारा कर सकते हैं. वहीं, एअर इंडिया एक्सप्रेस के यात्री सऊदी अरब या बहरीन में कंपनी के किसी ऑपरेशनल स्टेशन से अपनी बुकिंग को दोबारा कंफर्म करा सकते हैं.’

एअर इंडिया ने कहा, ‘रीबुकिंग और रिफंड से जुड़ी मदद के लिए एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की टीमें उपलब्ध रहेंगी. यात्री कॉन्टैक्ट सेंटरों और शहरों बुकिंग ऑफिसों के जरिए मदद प्राप्त कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ेंः 3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *