अक्षय कुमार की 30 स्टार्स वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. रिलीज के दो हफ्ते में इसने अपना पूरा बजट भी वसूल कर लिया है. हालांकि तीसरे हफ्ते में एंट्री करते ही इसकी कमाई को बड़ा झटका लगा है. दरअसल सिनेमाघरों में एक और पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ की चौथी इंस्टॉलमेंट की रिलीज ने ‘वेलकम टू द जंगल’ का पूरा खेल बिगाड़ दिया है. अपनी रिलीज के 15वें दिन अक्षय की फिल्म ने अपना सबसे कम कलेक्शन किया है. चलिए यहां इसकी तीसरे फ्राइडे की कमाई के आंकड़े जानते हैं.
‘वेलकम टू द जंगल’ ने 15वें दिन कितना किया कलेक्शन?
‘वेलकम टू द जंगल’ ने वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की ‘अल्फा’ के आगे भी खूब दबाकर कमाई की. लेकिन अजय देवगन की नई रिलीज ‘धमाल 4’ के आते ही अक्षय कुमार की फिल्म के शोज और दर्शकों की संख्या में काफी गिरावट दर्ज की गई. इसी के साथ इसके कलेक्शन को भी तगड़ा झटका लगा है. दूसरे हफ्ते में भी इस फिल्म ने हर दिन 2 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. लेकिन 15वें दिन इसका कलेक्शन काफी शॉकिंग रहा.
- सैकनलिक की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को महज 1 करोड़ की कमाई की है.
- इसके बाद ‘वेलकम टू द जंगल’ की 15 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई अब 126.05 करोड़ रुपये हो गई है.
क्या 150 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी ‘वेलकम टू द जंगल’
अहमद खान निर्देशित ‘वेलकम टू द जंगल’ पिछले दो हफ्ते से बॉक्स ऑफिस पर मजबूती के साथ आगे बढ़ रही थी. लेकिन अजय देवगन की ‘धमाल 4’ के आने से इसका पूरा गणित बिगड़ चुका है. फिल्म की रफ्तार काफी कम हो गई है. ऐसे में 150 करोड़ का आंकड़ा छूने के लिए इसे अभी 24 करोड़ और कमाने होंगे.
नई रिलीज फिल्म से टफ कंप्टीशन के आगे अब ‘वेलकम टू द जंगल’ के लिए ये मील का पत्थर पार करना मुश्किल लग रहा है. हालांकि अगर वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आता है तो ये इस आंकड़े को छू सकती है. फिलहाल हर किसी की निगाहें बॉक्स ऑफिस पर टिकी हैं. देखने वाली बात होगी कि वीकेंड पर ये फिल्म टिकट खिड़की पर बाउंस बैक कर पाती है यानी नहीं.
