Tarot Rashifal 24 July 2026: जुलाई महीने का यह शुक्रवार सभी 12 राशियों के लिए साहस, नए अवसरों और आर्थिक संतुलन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है. आज ग्रहों की चाल और टैरो कार्ड्स आपके जीवन में क्या बड़े बदलाव लेकर आ रहे हैं, यह जानने के लिए हमने बात की प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा (श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर) से.
आज धनु और सिंह राशि के जातकों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुलने वाले हैं और मिथुन राशि वालों को रुका हुआ धन मिलने वाला है, वहीं कुंभ और कन्या राशि के जातकों को अनचाहे खर्चों, विवादों और नए निवेश से बचने की सख्त सलाह दी गई है. आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का आज का दिन कैसा बीतेगा.
मेष टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार,मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन साहस और आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है. आप आज सारी चुनौतियों को डटकर सामना करेंगे. आज कार्यस्थल पर आपके वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रभावित होंगे. आपके काम करने के तरीके की सराहना करेंगे. साथ ही आप अपने सभी काम बहुत ही मैनेज तरीके से पूरा करने में सफल रहेंगे. आपकी मेहनत का आज आपको उचित फल मिलेगा. हालांकि, आपको कोशिश करनी है कि आप फोकस बनाकर काम करें.
वृषभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगो को आज अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है. आज कोई भी निर्णय लेते सम असमंजस की स्थिति बनी रह सकती है. जिससे सही और गलत को समझने में कठिनाई आ सकती है. क्रोध पर नियंत्रण रखें वरना आपके कार्यस्थल पर संबंध बिगड़ सकते हैं. आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए विशेष लाभकारी रहने वाला है. साथ ही आज आपके लिए आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं.
मिथुन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में बहुत ही सावधानी रखनी होगी. क्योंकि, आज किसी न किसी बात को लेकर आपका अपने अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकता है. साथ ही आज आपको सही और गलत को समझने में कठिनाई हो सकती है. आर्थिक मामलों में आज का दिन विशेष लाभकारी रहने वाला है. आपको आज अपना कोई रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. लेकिन, इस बात का ख्याल रखें की आप अपने विचारों को स्पष्ट रखें.
कर्क टैरो राशिफल
कर्क राशि के जातकों को आज सामाजिक और व्यावसायिक संबंधों में संतुलन बनाए रखना होगा. किसी अप्रत्याशित धन लाभ के योग हैं, पर मानसिक तनाव और अस्थिरता भी रह सकती है. ऐसे में संयम और धैर्य से ही परिस्थितियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है. भगवान शिव की उपासना करना आज आपके लिए लाभकारी रहेगा. किसी नए अवसर पर काम करने से पहले परिवार से सलाह अवश्य लें और भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें.
सिंह टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के लोगों में साहस और आत्मबल बढ़ा रहने वाला है. जिससे आपको करियर में आगे बढ़ने के कई नए अवसर मिल सकते हैं. हालांकि, आपका लाइफस्टाइल थोड़ा प्रभावित हो सकता है. लेकिन, आपको आय के कई साधन मिलने वाले हैं. आपको कामकाज के सिलसिले में किसी छोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. वहीं, पारिवारिक जीवन में काफी शांति महसूस करेंगे क्योंकि, आपको अपने जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. जिससे मनोबल और ऊर्जा दोनों मजबूत रहेंगे.
कन्या टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों को आज अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा. भावुक होकर कोई भी निर्णय न लें वरना इसका नुकसान आपको ही होगा. दूसरों के विवादों में पड़ने से भी बचें ऐसे करने से आपकी छवि खराब हो सकती है. आपको सलाह है कि कार्यस्थल पर अनैतिक कार्य से दूर रहना होगा. बात करें आपकी आर्थिक स्थिति की तो आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. साथ ही धन में स्थिरता बनी रहेगी.
तुला टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को महसूस होगा की आपके वरिष्ठ आपके पक्ष में हैं. कार्यस्थल पर आज आपके काम करने के तरीके से आपको सफलता मिलेगी. आज का दिन निवेश मामले में अच्छा रहने वाला है. लेकिन, किसी से सलाह जरुर लें. आज बस आलस्य को खुद पर हावी न होने दें और योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए अच्छा है. इसलिए आज पूरे फोकस के साथ काम करें. आपको पारिवारिक सहयोग मिलेगा जिससे आपके अंदर एक अलग ही आत्मविश्वास देखने को मिलेगा.
वृश्चिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशिवालों को थोड़ी झिझक महसूस हो सकती है जिस वजह से आज आप अपनी बात किसी के सामने भी खुलकर नहीं रख पाएंगे. आज आपके लिए सलाह है कि कोई भी काम जल्दबाजी में न करें. शांत मन से भविष्य से जुड़ी रणनीति बनाए और व्यर्थ के खर्चों से बचें. हालांकि, आज आपको घर परिवार में काफी खर्च करने पड़ सकते हैं. इसलिए आज बजट बनाकर सोच समझकर करें.
धनु टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन नई योजना बनाने और अपने नए कामकाज को शुरु करने के लिए बेहद अनुकूल है. आज आप अपनी सूझबूझ और योजनाएं से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे. आज आप पहले से समझ जाएंगे की आपके विचारों से लोग कैसे प्रतिक्रिया देंगे. आर्थिक प्रगति को लेकर आज कोई नई योजना बन सकती है. आज आपकी सोच बहुत ही लाभकारी सिद्ध होने वाली है. साथ ही आज पारिवारिक जीवन में सहयोग मिलेगा. जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा.
मकर टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुद को पहचानने के लिए अच्छे है. इसके लिए आप चाहें तो ध्यान और साधना का सहारा ले सकते हैं. ऐसा करने से आपके मन को शांति मिलेगी. हालांकि, आज का दिन व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए ज्यादा लाभारी नहीं दिखाई दे रहा है. आपकी आय सीमित रहेगी आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. इसलिए खर्चों पर थोड़ी कंट्रोल करें. आज किसी बुजुर्ग की सलाह आपके लिए लाभकारी रहेगा.
कुंभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही प्रतिकूल परिस्थितियां पैदा करने वाला है. कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ रुकावट या हानि का सामना करना पड़ सकता है. जिससे आपको मानसिक तनाव मिलेगा. आपको सलाह है कि इस अवधि में कोई भी नया निवेश करने से बचें. परिवार का साथ आपको साहस देगा. इसलिए अपनों से बोलचाल बनाए रखें.
मीन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोगों काफी भावुक रह सकते हैं. लेकिन, आज नए व्यावसायिक समझौते होने की संभावना है, लेकिन सहयोगियों पर अत्यधिक निर्भरता से बचें. कोई भी बड़ा निर्णय स्वयं लेकर काम पर नियंत्रण रखें. आर्थिक दृष्टि से दिन लाभप्रद रहेगा और कोई पुराना रुका धन भी वापस मिल सकता है. खर्च नियंत्रित रहेगा, जिससे मन शांत रहेगा. परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा और प्रियजनों से स्नेह मिलेगा.
यह भी पढ़े- Kanwar Yatra 2026: क्या है जल चढ़ाने की सही धार्मिक विधि? एक छोटी सी भूल से भी अधूरी मानी जा सकती है यात्रा
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
