Headlines

‘डॉ. आरंभी’ एक्टर संजीब सिंह की हार्ट अटैक से मौत, 51 साल की उम्र में ली अंतिम सांस


टीवी इडस्ट्री से शॉकिंग खबर आ रही है. दरअसल शो ‘डॉ. आरंभी’ की शूटिंग पूरी करके घर लौट रहे जूनियर आर्टिस्ट संजीब सिंह की रविवार तड़के कथित तौर पर हार्ट अटैक से मौत हो गई. 51 साल के संजीब सिंह की अचानक मौत से टीवी इंडस्ट्री सदमे में हैं. तमाम फैंस और सेलेब्स एक्टर की मौत पर दुख जता रहे हैं.

अचानक मौत की वजह
एबीपी को मिली जानकारी के मुताबिक संजीब सिंह मुंबई के साकी नाका स्थित एसजे स्टूडियो में डेली सोप ‘डॉ. आरंभी’ की शूटिंग कर रहे थे.  संजीब सिंह ने दोपहर 2 बजे शूटिंग शुरू की थी और दिन का काम खत्म होने के बाद सुबह करीब 3 बजे शूटिंग पूरी की.  संजीब ने बेचैनी महसूस होने की शिकायत की थी और बीच-बीच में आराम करने के लिए छोटे-छोटे ब्रेक भी लिए थे, शूटिंग पूरी करने के बाद, जब संजीब सिंह सेट से बाहर निकले तो उन्हें हार्ट अटैक आ गया. वहां मौजूद लोग फौर एक्टर को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन एक्टर ने कुछ ही देर बाद दम तोड़ दिया. 

एबीपी को मिली जानकारी के मुताबिक जूनियर आर्टिस्ट संजीब सिंह ने कई सीरियल में काम किया था और वे काफी फेमस भी थे. 

ये भी पढ़ें:-Alpha Box Office Collection Day 8: ‘धमाल 4’ के आते ही ‘अल्फा’ की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन

संजीह सिंह के बारे में
संजीब सिंह की शादी नहीं हुई थी. वहीं उनके परिवार में उनकी बहन और भाई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजीब की बहन तलाकशुदा हैं, जबकि उनके भाई की सेहत भी ठीक नहीं हैय खबरों के मुताबिक, संजीब के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के कूपर अस्पताल भेजा गया था.  पोस्टमार्टम के बाद संजीब के शव को अंतिम संस्कार के लिए कोलकाता ले जाया गया. FWICE ने संजीब के परिवार को आर्थिक मदद दी है, जो इस समय गहरे सदमे में हैं. इससे पहले, संजीब के शव को अंतिम संस्कार के लिए कोलकाता से हवाई जहाज से लाने का इंतजाम भी किया गया था.

ये भी पढ़ें:-The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *