Headlines

भीलवाड़ा: अस्पताल के OT में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप


मरीजों को नई जिंदगी देने वाला भीलवाड़ा का सबसे बड़ा महात्मा गांधी चिकित्सालय (अस्पताल) अब गंभीर सवालों के घेरे में आ गया है. अस्पताल में पिछले 6 दिनों के भीतर 5 प्रसूताओं (गर्भवती महिलाओं) की लगातार मौत हो चुकी है. इन मौतों के बीच सबसे बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर (OT) की सैम्पलिंग रिपोर्ट में खतरनाक बैक्टीरिया पॉजिटिव पाया गया है. इस खुलासे के बाद स्वास्थ्य महकमे और अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

ऑपरेशन थियेटर में खतरनाक बैक्टीरिया के मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन की संक्रमण नियंत्रण (Infection Control) व्यवस्था और साफ-सफाई पर बड़े सवाल उठ रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टरलाइजेशन और डिसइंफेक्शन में बरती गई लापरवाही ही इन प्रसूताओं के लिए जानलेवा साबित हुई? हालांकि, प्रशासन का कहना है कि प्रसूताओं की मौत और ओटी में मिले बैक्टीरिया के बीच कोई सीधा संबंध है या नहीं, इसकी गहन जांच की जा रही है.

कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल

जांच के लिए विशेष कमिटी गठित

महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि ऑपरेशन थियेटर और आईसीयू (ICU) में सैम्पलिंग नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है. हाल ही में प्रसूताओं की मौत के मामले की जांच के लिए एक विशेष कमिटी गठित कर दी गई है. इस कमिटी में माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ, सर्जरी विभागाध्यक्ष, गायनी (स्त्री रोग) विभागाध्यक्ष और एनेस्थीसिया विभाग के एचओडी (HOD) को शामिल किया गया है. यह टीम मौतों के असली कारणों का पता लगाएगी.

तीन दिनों से बंद है ऑपरेशन थियेटर

अस्पताल अधीक्षक डॉ. गौड़ ने बताया कि इंफेक्शन कंट्रोल कमिटी के दिशा-निर्देशों के तहत अस्पताल में लगातार डिसइंफेक्शन और स्टरलाइजेशन किया जाता है. उन्होंने कहा, “जिस ऑपरेशन थियेटर का सैम्पल मानकों पर खरा नहीं उतरा (फेल हुआ), उसका उपयोग तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है और उसे पिछले तीन दिनों से बंद कर रखा है.” फिलहाल, ओटी का स्टरलाइजेशन और फ्यूमिगेशन (Fumigation) किया जा रहा है. जब तक नई सैम्पल रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आ जाती, तब तक उस ओटी में कोई ऑपरेशन नहीं किया जाएगा.

कोटा: BJP के नए ऑफिस की जमीन पर रेलवे का दावा, KDA को दिए जांच के निर्देश, निर्माण को बताया अवैध



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *