अमेरिका के साउथ कैरोलिना से लंबे समय तक रिपब्लिकन पार्टी के सांसद रहे अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम का निधन हो गया है. वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी माने जाते थे. एक बयान के अनुसार, 71 वर्षीय ग्राहम शनिवार 11 जुलाई की शाम अचानक बीमार पड़ गए थे, जिसके बाद उनका निधन हो गया. उनके कार्यालय ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि सीनेटर लिंडसे ग्राहम का शनिवार शाम को अचानक हुई बीमारी के कारण निधन हो गया. बयान में उनके परिवार की ओर से लोगों की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद दिया गया और इस मुश्किल टाइम में प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की गई.
लिंडसे ग्राहम अमेरिकी राजनीति की एक महत्वपूर्ण शख्सियत थे. वह साल 2003 से अमेरिकी सीनेट में साउथ कैरोलिना का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. फॉरन पॉलिसी, नेशनल सेफ्टी और न्यायिक मामलों पर उन्हें रिपब्लिकन पार्टी की सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में गिना जाता था. सीनेट में आने से पहले उन्होंने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) में भी 4 कार्यकाल पूरे किए थे. उन्होंने साल 1995 में पहली बार कांग्रेस में जगह बनाई थी . अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने कई महत्वपूर्ण समितियों में काम किया. वह सीनेट न्यायिक समिति के अध्यक्ष भी रहे और हाल के वर्षों में सीनेट बजट समिति से भी जुड़े रहे.
Statement from the Office of U.S. Senator Lindsey Graham (R-South Carolina). pic.twitter.com/CQ5yVvqTH1
— Lindsey Graham (@LindseyGrahamSC) July 12, 2026
ये भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट कब खोलेगा ईरान? IRGC ने डोनाल्ड ट्रंप के सामने रखी ये शर्त, कहा- ‘जब तक अमेरिका…’
लिंडसे ग्राहम की महत्वपूर्ण भूमिका
लिंडसे ग्राहम का निधन ऐसे समय में हुआ जब वह अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे. निधन से एक दिन पहले ही वह यूक्रेन की राजधानी कीव में राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मिले थे. इस बैठक में यूक्रेन की एयर डिफेंस की जरूरतों और रूस के खिलाफ प्रस्तावित प्रतिबंधों पर चर्चा हुई थी. बैठक के बाद ग्राहम ने कहा था कि चीन रूस को शांति वार्ता में शामिल होने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. उन्होंने यह भी कहा था कि रूस पर कड़े बैन और यूक्रेन की सैन्य क्षमता को मजबूत करने से मॉस्को को बातचीत की दिशा में लाया जा सकता है.
कब हुआ था लिंडसे ग्राहम का जन्म?
लिंडसे ग्राहम ने हाल ही में यह भी कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम रूस पर नए प्रतिबंध लगाने वाले द्विदलीय विधेयक को आगे बढ़ाने पर सहमत हो गई है. इस प्रस्तावित कानून का मकसद रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर दबाव बनाना था ताकि रूस की सैन्य गतिविधियों के लिए होने वाली फंडिंग को रोका जा सके. 9 जुलाई 1955 को साउथ कैरोलिना के सेंट्रल शहर में जन्मे ग्राहम ने यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैरोलिना से पढ़ाई की थी. इसके बाद उन्होंने अमेरिकी वायुसेना और बाद में एयर फोर्स रिजर्व में सेवा दी. राजनीति में आने से पहले उन्होंने सैन्य और कानूनी क्षेत्र में भी काम किया.
ये भी पढ़ें: कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, पिता का कर दिया था तख्तापलट, PM मोदी ने जताया दुख
