Best 125cc Bikes in India: भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में 125cc सेगमेंट का अलग ही जलवा है चल रहा है. ऐसा इस लिए है क्योंकि 100cc बाइक्स से थोड़ा ज्यादा पावर और 150cc गाड़ियों से बेहतर माइलेज का कॉम्बिनेशन इसे सभी की पहली पसंद बनाता है.
अगर आपका बजट सीमित है लेकिन आप ऐसी बाइक चाहते हैं जो लुक्स में स्पोर्टी हो, चलने में दमदार हो और रोजाना पेट्रोल का ज्यादा खर्चा भी न कराए. तो 125cc की ये बाइक्स आपके लिए एकदम सही विकल्प हैं. चलिए डालते हैं इस सेगमेंट के टॉप ऑप्शंस पर एक नजर.
टीवीएस रेडर 125
बता दें कि, युवाओं के बीच टीवीएस रेडर 125 की डिमांड सबसे ज्यादा है. इसका मस्कुलर टैंक डिजाइन, स्प्लिट सीट और सिग्नेचर एलईडी हेडलैम्प इसे 150cc बाइक वाला एग्रेसिव लुक देते हैं.
इसमें 124.8cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है जो 11.38 PS की पावर जनरेट करता है. डिजिटल टीएफटी कंसोल, वॉइस असिस्ट और राइडिंग मोड्स जैसे हाइटेक फीचर्स से लैस यह बाइक लगभग 55 से 60 किमी/लीटर का शानदार माइलेज बहुत आराम से दे देती है. जिससे इस सेगमेंट में यह बाइक बेस्ट मानी जाती है.
यह भी पढ़ें: Brezza Facelift की एंट्री से मचा हंगामा, Venue, Nexon और XUV 3XO में किसकी बढ़ेगी टेंशन?
होंडा शाइन 125
डेली ऑफिस जाने वालों के लिए होंडा शाइन 125 आज भी सबसे भरोसेमंद पसंद बनी हुई है. इसमें 123.94cc का साइलेंट-स्टार्ट वाला इंजन दिया गया है. जो बहुत ही स्मूथ और वाइब्रेशन-फ्री राइडिंग एक्सपीरियंस देता है.
वहीं, सिंपल लेकिन एलिगेंट डिजाइन वाली यह बाइक खराब सड़कों पर भी आरामदायक सफर का अहसास कराती है. कम मेंटेनेंस और लगभग 55 से 60 किमी/लीटर तक का माइलेज इसे अपने सेगमेंट की सबसे समझदारी भरी खरीद बनाता है.
हीरो एक्सट्रीम 125R
वहीं, हीरो मोटोकॉर्प की हीरो एक्सट्रीम 125R ने आते ही मार्केट में तहलका मचा दिया है. इसका स्पोर्टी डिजाइन और चौड़ा पिछला टायर इसे बहुत एग्रेसिव लुक देता है. इसमें 124.7cc का इंजन मिलता है.
जो राइडिंग को काफी मजेदार बनाता है. सबसे खास बात यह है कि इस बजट में भी कंपनी ने इसमें सिंगल-चैनल एबीएस का ऑप्शन दिया है जो अचानक ब्रेक लगाने पर आपको फिसलने से बचाता है. यह बाइक माइलेज और सेफ्टी दोनों का बढ़िया संतुलन है.
बजाज सीटी 125X
बता दें कि, अगर आप एक ऐसी बाइक चाहते हैं जो भारी लोड उठा सके और खराब से खराब रास्तों पर भी बिना शिकायत चले तो बजाज सीटी 125X आपके लिए बनी है. इसमें मजबूत क्रैश गार्ड, रियर कैरी रैक और हेडलाइट ग्रिल दी गई है जो इसे एक टफ प्रैक्टिकल लुक देती है.
जबकि इसका 124.4cc इंजन काफी टिकाऊ है और भारी वजन के साथ भी शानदार चलती है. कम कीमत में एक मजबूत, रफ-एंड-टफ और ज्यादा माइलेज देने वाली कम्यूटर बाइक की तलाश यहां पूरी होती है.
यह भी पढ़ें: 2 लाख रुपये देकर घर लाएं नई Maruti Brezza, जानें हर महीने कितनी चुकानी होगी EMI
