दिल्ली पुलिस के अभूतपूर्व विरोध प्रदर्शन में ‘इंकलाब’ का नारा लगाने वाले एसीपी मनस्वी वशिष्ठ को निलंबित कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस के विरोध प्रदर्शन के बीच यह कार्रवाई की गई है. एसीपी मनस्वी वशिष्ठ ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था.
बीते दिन (सोमवार, 2 नवंबर) एसीपी मनस्वी वशिष्ठ से मीडिया से बात करते हुए बताया था कि उन्होंने अपनी डिमांड सीपी सर के सामने रखे दी हैं. उन्होंने बताया था, “हमने सीपी सर से संपर्क सभा की मांग की थी, उन्होंने हमारी बात मानी लेकिन सबको खुलकर बोलने का मौका नहीं मिला. फिर भी हमने अपनी डिमांड उन्हें बता दी हैं, वह इसपर अन्य अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं.”
पुलिसकर्मियों की डिमांड मानने से पहले ACP सस्पेंड
इतना ही नहीं, एसीपी ने बीते दिन यह भी कहा था कि पुलिसकर्मियों की कुछ मांगें ऐसी हैं जो आज (2 नवंबर) ही पूरी होनी हैं. अगर ऐसा नहीं होता है तो पुलिसकर्मी अभी धरने पर बैठे हैं, कहीं नहीं जा रहे. जब एसीपी से सवाल किया गया था कि क्या पुलिसकर्मियों का धरना जारी रहेगा? जवाब में उन्होंने कहा था कि सभी वहीं हैं, कहीं नहीं जा रहे. वह प्रदर्शन करने नहीं बल्कि संपर्क सभा करने आए थे. सभा हो गई है.
यह भी पढ़ें: पटाखे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सौरभ भारद्वाज बोले, ‘ये तो मिसमैनेजमेंट…’
Delhi: Assistant Commissioner of Police (ACP) Manasvi Vashisht and other Delhi Police personnel gathered at Delhi Police Headquarters. ACP Manasvi Vashisht says, “We have placed our demands before the Police Commissioner. He provided us with the meeting that we had requested. However, as we had expected, not many people got the opportunity to speak openly. Nevertheless, we have conveyed our demands to him, and they are being discussed. Some matters need to be resolved today… We had a total of five demands…”
— IANS (@ians_india) November 2, 2026
एसीपी ने सीपी के सामने रखी थीं 5 डिमांड
एसीपी मनस्वी वशिष्ठ ने बताया था कि उन्होंने सीनियर पुलिस अधिकारियों के सामने पांच डिमांड रखी हैं, जिनके बारे में वो पूरी जानकारी नहीं देंगे. जब सीपी सर इसपर फैसला ले लेंगे तभी वो मीडिया के सामने खुलकर बात करेंगे. हालांकि, कुछ डिमांड एक दिन के अंदर पूरी हो जानी चाहिए थीं. मांगे माने जाने से पहले ही एसीपी को सस्पेंड कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में AQI पहुंचा 300 पार, बढ़ रही ठंड और कोहरा, जानें मौसम अपडेट
