समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की नाराजगी के बीच यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने स्वामी प्रसाद मौर्य से मुलाक़ात की है. जिसके बाद इस पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. वहीं राजेंद्र गौतम ने कहा कि मौर्य उनके मित्र हैं और वो आगे भी उनसे मिलते रहेंगे. मैं किससे मिलता हूं ये मेरा अधिकार है.
यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेश पाल गौतम ने मौर्य से मुलाक़ात पर सफ़ाई देते हुए कहा कि “जो मेरे मित्र लोग हैं क्या मैं उनसे मिलना बंद कर दूं? जो मेरे मित्र हैं, सामाजिक न्याय की लड़ाई वर्षों से मिलकर लड़ रहे हैं पूरे देश में, तो मैं उनसे मिलता रहूंगा. जब चुनाव होगा सीटों पर बातचीत होगी तब बाद में देखा जाएगा.”
स्वामी प्रसाद मौर्य से मुलाक़ात पर बयान
राजेंद्र गौतम ने कहा कि मैं किसी को नाराज़ नहीं कर रहा हूं लेकिन क्या राजनीति के लिए अपने सामाजिक जीवन को छोड़ दूं. राजनीति अपनी जगह हैं और सामाजिक जीवन अपनी जगह है. सामाजिक न्याय की लड़ाई अपनी जगह है, सामाजिक मुद्दे अपनी जगह हैं. अब अखिलेश यादव यादव या समाजवादी पार्टी के लोग किस-किस से मिलते हैं मैं उस पर थोड़े रोक लगाऊंगा, मैं किससे मिलता हूं ये मेरा अधिकार है.
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- ईशनिंदा को माफी नहीं..
अखिलेश यादव की नाराजगी पर कही ये बात
कांग्रेस नेता ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में रह चुके हैं. इस दौरान उनका सपा मुखिया से क्या झगड़ा है ये वो दोनों जानें और वो आपस में निपटा लेंगे. लेकिन, समाज और देश बड़ा है. छोटी-मोटी बात अगर उनमें आपस में है तो उन्हें बैठकर निपटा लेना चाहिए. हम उनके बीच में नहीं पड़ रहे हैं. हमारी देश और उत्तर प्रदेश की जनता को लेकर प्राथमिकता है. उत्तर प्रदेश में तानाशाह सरकार से मुक्ति और यूपी की जनता को राहत मिलनी चाहिए.
गौतम ने कहा कि यूपी में बुलडोज़र चलना बंद हो, एनकाउंटर के नाम पर हत्याएं बंद हों. बच्चों के लिए शिक्षा और रोजगाार के अवसर मिले ये हमारी प्राथमिकताएं हैं. सपा और हमारा गठबंधन मिलकर इस पर काम कर रहा है.
अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य के विवाद पर उन्होंने कहा कि कई बार भाई-भाई में भी इतनी अनबन हो जाती है कि वो बोलना बंद कर देते हैं. तो हो सकता है कि आज जो दोनों ऐसे बोल रहे हैं कल दोनों साथ बैठे हों. मेरी अलग-अलग समीकरणों को लेकर बहुत सारे लोगों से मित्रता है तो हम लोग मिलते रहते हैं.
बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के कांग्रेस के साथ आने पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि वो मौर्य को नहीं जानते हैं, वो हमारे गठबंधन में शामिल नहीं है, उन्हें
