एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनिता आहूजा को रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में देखा जा रहा था. हालांकि, अब इस शो से उनक जर्नी खत्म हो गई है. सुनिता शो से एविक्ट हो गई हैं. लॉकअप में सुनिता पिछले कुछ दिनों से लगातार रो रही थीं. उन्होंने शो के होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान से बाहर निकलने की रिक्वेस्ट की थी. सुनिता ने खाना भी छोड़ दिया था. सुनिता की हेल्थ भी खराब हो रही थी. तो अब इन्हीं सब कारणों से उन्हें शो से बाहर कर दिया गया है. इसी दौरान एक्टर गोविंदा भी सुनिता को सपोर्ट करने शो में पहुंचे. गोविंदा सुनिता को गले लगाते हैं.
गोविंदा कहते हैं कि सुनिता ने कभी भी इतनी दिक्कतों का सामना नहीं किया है जो उन्होंने शो में देखीं. गोविंदा ने सुनिता को बच्चा कहा. एक्टर ने कहा कि उनके दोस्तों ने सुनिता के गाली देने की रील्स भी भेजी. तो मैंने कहा- कोई दिक्कत नहीं झेला है.
वहीं सुनिता की नहीं तबियत ठीक
शो में सुनिता ने कहा, ‘मेरी तबियत ठीक नहीं है क्योंकि मेरी डायबिटीज कंट्रोल में नहीं है. मुझे टेंशन हो रही है. इसी के साथ मैं मेनोपॉज से भी गुजर रही हूं. मुझे दर्द है और सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है. इसीलिए मैं बार-बार बोल रही थी कि मुझे जाना है.’
Alpha Day 9 BO: आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ ने नौवें दिन उड़ाए गर्दे, 50 करोड़ क्लब में एंट्री
फिर फराह ने सुनिता से कहा कि उन्होंने शो से क्या सीखा. खासकर तब जब उन पर ये आरोप लगा था कि वो अपनी फैमिली के बारे में बुरा-भला कहती हैं. इस पर सुनिता ने कहा, ‘जो कुछ भी हुआ फैमिली में उसे फैमिली के अंदर ही रखना चाहिए.’ फिर गोविंदा ने कहा कि वो उन सभी लोगों से प्यार करते हैं जिनके साथ वो हैं और वो प्रार्थना करते हैं कि आगे किसी मुश्किल का सामना न करना पड़े. शो में सुनिता और गोविंदा की बेटी टीना भी आती हैं. टीना ने कहा कि शो में मां को देखकर वो कई बार इमोशनल हो गईं.
