Headlines

‘उनके गाने कई पीढ़ियों के बीच…’, जानकी अम्मा के निधन पर PM मोदी ने व्यक्त किया शोक


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर प्लेबैक सिंगर एस. जानकी अम्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है और उनके जाने को संगीत और संस्कृति की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है. पीएम मोदी ने रविवार (12 जुलाई) को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मशहूर प्लेबैक सिंगर एस. जानकी अम्मा का निधन संगीत और संस्कृति की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है. 

पीएम मोदी ने जानकी अम्मा को याद करते हुए कहा कि अलग-अलग भाषाओं में गाए उनके गाने कई पीढ़ियों के बीच लोकप्रिय रहे. उन्होंने बेमिसाल खूबसूरती और विविधता के साथ हर भावना को अपनी आवाज दी. पीएम मोदी ने कहा कि उनकी धुनें आने वाले समय में भी सुनने वालों को मंत्रमुग्ध करती रहेंगी. दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, प्रशंसकों और पूरे संगीत जगत के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. ओम शांति.

एस. जानकी अम्मा को दक्षिण भारत की नाइटिंगेल के नाम से जाना जाता था. उन्हें प्रशंसक प्यार से जानकी अम्मा भी कहते थे. एस. जानकी ने अपने संगीत करियर की शुरुआत 20 साल की उम्र से कर दी थी. उन्होंने लगभग 48 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए. वह तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी के अलावा लगभग 20 भाषाओं में गाने गा चुकी थीं.

20 भाषाओं में गाए गाने 
जानकी अम्मा ने 1957 में तमिल फिल्म विधिइन विलायाट्टु से बतौर प्लेबैक सिंगर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने पूरे करियर में 20 भाषाओं में गाने गाए. बता दें कि जानकी अम्मा का संगीत करियर ही लगभग 60 साल का रहा. 

पद्म भूषण लेने से किया था इनकार 
गायिका एस. जानकी ने 2013 में पद्म भूषण लेने से इनकार कर दिया था. उनका कहना था कि उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के लिए चुना जाना चाहिए. उन्हें बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर के लिए 4 बार नेशनल अवॉर्ड भी मिला. साथ ही कई चर्चित अवॉर्ड्स भी उन्हें मिले थे.

ये भी पढ़ें

‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए…’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *