Headlines

60 साल के दादा जी ने ट्रेन पर लटककर किया स्टंट, फटी रह गईं यूजर्स की आंखें


आपने 60 साल के किसी भी व्यक्ति को हमेशा पूजा-पाठ या कोई अन्य शांती वाला काम करते हुए ही देखा होगा. आपने सोशल मीडिया पर तो कई स्टंट वाले वीडियो देखें होंगे. हालांकि इस बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा वायरल हो रहा है जिसे देख लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है. दरअसल, वीडियो एक 60 साल के दादा जी का है, जो ट्रेन के गेट पर अनोखा स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. उनके इस करतब को देख लगता है कि कोई स्टंटमैन भी इस करतब को करने से पहले दस बार सोचेगा.

ट्रेन के गैट पर उड़ रहे दादा जी

असल में वीडियो में स्टंट इतना खतरनाक दिख रहा है कि जरा सी चूक होने पर दादा जी की जान भी जा सकती है. दादा जी ने दोनों हाथों से ट्रेन का दरवाजा पकड़ रखा है और पांव को भी दरवाजे पर रख रखा है. ट्रेन की स्पीड बहुत ज्यादा है, दादा जी को देख लगता है कि उनके लिए यह एक छोटी सी बात है. दरवाजे पर वे इस तरह लटके हुए दिखाई देते हैं, जैसे कोई बंदर पेड़ पर लटक गया हो और उसे गिरने का डर भी नहीं है. हालांकि अच्छी बात यह है कि वीडियो में दादा जी को कहीं चोट नहीं आई है.

यह भी पढ़े: बड़े ही खतरनाक लोग हैं… बाइक के आगे लगाया ट्रैक्टर का टायर, वीडियो वायरल

एक गलती बन सकती है बड़ा खतरा

वीडियो को देख यूजर्स को मजा तो आ रहा है लेकिन दादा जी की चिंता भी हो रही है. ऐसा स्टंट करना केवल दादा जी के लिए ही नहीं बल्कि किसी भी व्यक्ति के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है. कुछ पल का मजा जिंदगी भर के लिए दुख का कारण बन जाता है. ऐसे खतरनाक स्टंट करने पर दूसरे लोग भी इसी कोशिश में अपनी जान गवा बैठते हैं. दादाजी का जोश दिखाने का तरीका कुछ और भी हो सकता था, इसके लिए ऐसा खतरनाक स्टंट करना सही नहीं है. इससे जान जाने का खतरा हो सकता है.

कमेंट्स कर रहे लोग

इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में कई लोग दादा जी की तारीफ कर रहे हैं. हालांकि कुछ लोग दादा जी के इस स्टंट से खुश नहीं है. उनका कहना है कि दादा जी ऐसा स्टंट कर के अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि जोश में तो कोई कमी नहीं है लेकिन दादा जी ऐसे स्टंट करना बेहद रिस्की है. दूसरे यूजर ने मजेदार कमेंट कर लिखा कि उम्र 60 हो गई है लेकिन जोश बिल्कुल 16 की उम्र वाला है. वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि रिल बनाने के चक्कर में पैर फिसल गया, तो जान भी जा सकती है.

यह भी पढ़े: बंदे ने चलाई 6 टायर वाली मोटरसाइकिल, यूजर्स बोले- सलाम है भाई





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *