Headlines

iPhone 17 Pro को मिला iPhone 18 Pro वाला लुक, रिपेयर शॉप पर बना नया मॉडल


Apple के नए iPhone 18 Pro की लॉन्चिंग के बाद उसका Burgundy रंग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. लोगों को उसका यह नया रंग बेहद पसंद आ रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वीडियो वायरल हुआ है, जिसने लोगों को हैरान करने के साथ-साथ हंसाया भी है. वीडियो में iPhone 17 Pro  के बाहरी लुक में ऐसा बदलाव किया जाता है कि फोन दूर से देखने पर iPhone 18 Pro जैसा नजर आने लगता है. इस मजेदार जुगाड़ वाले वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.

पुराने फोन को मिला नया रंग-रूप

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति अपने iPhone 17 Pro को फोन रिपेयरिंग की दुकान पर ले जाता है. जहां पुराने फोन को अच्छी तरह साफ करने के बाद उसके बाहरी हिस्से पर काम शुरू किया जाता है. फोन के पीछे Burgundy रंग का पैनल लगाया जाता है. इसके बाद फोन के किनारे पर भी इसी रंग का फ्रेम लगाया जाता है. पूरा काम होने के बाद वही iPhone 17 Pro देखने में काफी हद तक नए iPhone 18 Pro जैसा दिखाई देने लगता है. यानी की फोन के अंदर कुछ बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, केवल उसके बाहरी रूप को नए मॉडल जैसा बना दिया गया है.

यह भी पढ़ें: ‘दीदी बिस्तर भी ले आती’ ट्रेन में पूरा रसोईघर लेकर बैठ गई महिला-भड़के यूजर्स

iPhone 18 Pro का Burgundy रंग है चर्चा में

Apple ने 9 सितंबर 2026 को अपने नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च किए. नए मॉडल में डिजाइन को पूरी तरह बदलने के बजाय पहले वाले लुक को बरकरार रखते हुए कई तकनीकी बदलाव किए गए हैं. ऐसे में इसका Burgundy रंग खास तौर पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. इसी रंग को देखकर लोगों ने पुराने iPhone को नए मॉडल जैसा दिखाने का आइडिया निकाल लिया है.

लोग कर रहे कमेंट्स

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं. कुछ लोगों को यह आइडिया मजेदार लगा, तो कुछ ने इसे सिर्फ दिखावे से जोड़कर देखा. असल में नया iPhone खरीदने की जगह पुराने फोन को नए मॉडल जैसा दिखाने का जुगाड़ ही लोगों के लिए सबसे ज्यादा मजेदार है. कई यूजर्स ने कमेंट किया कि अगर फोन सिर्फ देखने में नया लग रहा है, तो इसे नया मॉडल कहने का क्या फायदा? एक यूजर ने इस पूरे मामले को तकनीक से ज्यादा दिखावे से जुड़ा बताया. वहीं कुछ लोगों ने इस जुगाड़ को उन लोगों के लिए दिलचस्प बताया, जिन्हें फोन के नए फीचर्स से ज्यादा दिखावा करना पसंद हैं.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी से लेकर हिमंत बिस्वा सरमा पर चढ़ा 1980s Retro Trend का खुमार- शेयर की तस्वीरें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *