Headlines

‘हैवान’ पर भारी पड़ रही ‘मिर्जापुर द मूवी’? जानें किसने कितना किया कलेक्शन


Haiwaan Vs Mirzapur the Movie BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश होना आम बात है. हर हफ्ते किसी ना किसी फिल्म का आपसी टकराव देखने के लिए मिलता है. इन दिनों जहां सिनेमाघरों में पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ का बोलबाला देखने के लिए मिल रहा था. इसी बीच अक्षय कुमार और सैफ अली खान की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ को रिलीज किया गया है. दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने के लिए मिल रही है. इसे पॉजिटिव रिस्पांस तो मिले लेकिन ‘मिर्जापुर’ के आगे बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पा रही है. चलिए बताते हैं फिल्म का कलेक्शन.

‘मिर्जापुर द मूवी’ डे-8 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर क्राइम ड्रामा फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ की रिलीज को 8 दिनों का वक्त हो गया है लेकिन फिर भी ये ‘हैवान’ से ज्यादा कमाई कर रही है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके इसका फर्स्ट वीक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 148.45 करोड़ रहा. 
– अब फिल्म 8वें दिन भी ठीकठाक कमाई कर रही है. लेकिन 7वें दिन के मुकाबले ये काफी कम है.
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 10.30 बजे तक 9 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
– इसके बाद फिल्म का टोटल इंडिया कलेक्शन 157.45करोड़ हो गया है.

मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-8 9 करोड़ (10.30 बजे तक) 26.0%
टोटल कलेक्शन 157.45 करोड़  

यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट

‘हैवान’ का डे-1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं, बात की जाए अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ बेहतरीन रहा. इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छे रिव्यू मिले. लेकिन ‘मिर्जापुर द मूवी’ के आगे ये बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है.
– सैकनिल्क के अनुसार, ‘हैवान’ 10.30 बजे तक 2.90 करोड़ का बिजनेस ही कर पाई है.
– फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी ‘मिर्जापुर’ से कम 11.0% रही है.

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे- 1 3 करोड़ (10.30 बजे तक) 11.0%
टोटल कलेक्शन 3 करोड़  

कैसी है फिल्म ‘हैवान’?

बहरहाल, अगर फिल्म ‘हैवान’ के बारे में बात की जाए तो ये एक क्राइम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. फिल्म में सैफ अली खान और अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. दोनों की एक्टिंग कमाल की रही है. फिल्म की कहानी पर दोनों स्टार्स की एक्टिंग और प्रियदर्शन के सस्पेंस ने दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखने का काम किया है. आपको बता दें कि सैफ और अक्षय की जोड़ी ने करीब 18 साल बाद पर्दे पर वापसी की है और इसे काफी पसंद किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: ‘हैवान’ मूवी रिव्यू: ‘अनाड़ी से खिलाड़ी’ बने सैफ, तो अक्षय कुमार ने कर दिया हैरान

वहीं, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बारे में बात की जाए तो ये प्राइम वीडियो की हिट सीरीज ‘मिर्जापुर’ का फिल्म वर्जन है, जिसने पर्दे पर भी आते ही बवाल मचा दिया है. इसे भी दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला. कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया बड़े पर्दे पर भी छा गए हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *