Headlines

UPI Alert: मोबाइल नंबर बदलते ही करें ये जरूरी काम, वरना बंद हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं


Mobile Number Update: अगर आपने हाल ही में अपना मोबाइल नंबर चेंज किया है, तो सिर्फ दोस्तों और रिश्तेदारों को ही नये नंबर के बारे में बताना काफी नहीं है. आज के समय में लोग बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल काफी ज्यादा कर रहे हैं, ये सभी सवाएं उनके मोबाइल नंबर से रजिस्टर्ड होती है. ऐसे में अगर आपने अपना नया नंबर सही समय पर अपडेट नहीं किया, तो ओटीपी, बैंक अलर्ट और ऑनलाइन पेमेंट जैसी कई जरूरी सेवाएं बंद हो सकती हैं. यही वजह है कि नया सिम लेने के बाद अपने सभी वित्तीय खातों में मोबाइल नंबर अपडेट करना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं किन-किन जगहों पर नया नंबर अपडेट करना नहीं भूलना चाहिए. 

सबसे पहले बैंक खाते में अपडेट करें नया नंबर

अगर आपने नया नंबर लिया है, तो सबसे पहले अपने बैंक खाते में अपना नया नंबर अपडेट करें. अक्सर बैंक उसी नंबर पर ओटीपी, ट्रांजैक्शन अलर्ट, इंटरनेट बैंकिंग लॉगिन और डेबिट कार्ड वेरिफिकेशन से जुड़ी जानकारी भेजता है, जो बैंक खाते से रजिस्टर्ड हो. ऐसे में अगर आपने नये नंबर को अपडेट नहीं किया, तो आपके बैंक खाते में पुराना नंबर ही दर्ज रहेगा. ऐसे में आपको बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

LPG News: एलपीजी सिलेंडर को लेकर भारत गैस ने दिया ‘पंचमंत्र’, आज ही नोट कर लें ये 5 जरूरी नियम

UPI ऐप्स और कार्ड डिटेल्स भी करें अपडेट 

सिर्फ बैंक में नंबर बदलना ही काफी नहीं है, बल्कि Google Pay, PhonePe, Paytm और BHIM जैसे यूपीआई ऐप भी आपके बैंक से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के आधार पर ही काम करता है. ऐसे में अगर आप नया नंबर अपडेट नहीं करते हैं, तो आपको पैसे भेजने या प्राप्त करने में दिक्कत हो सकती है.

इसके अलावा अपने क्रेडिट कार्ड, डीमैट अकाउंट, म्यूचुअल फंड, शेयर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और अन्य निवेश खातों में भी नया मोबाइल नंबर अपडेट करना बेहद जरूरी है. अगर आपके पास बीमा पॉलिसी, होम लोन, पर्सनल लोन या अन्य वित्तीय सेवाएं हैं, तो वहां भी नया नंबर अपडेट करना न भूलें. इससे ईएमआई, प्रीमियम और अन्य जरूरी सूचनाएं समय पर मिलती रहेंगी.

PF Rules: घर खरीदना हो या कराना हो रेनोवेशन, पीएफ से कितनी बार निकाल सकते हैं पैसा? जानें नियम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *