Headlines

पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी


शादी के लिए लोग मैट्रिमोनियल साइट्स पर जाते हैं या पंडित जी से संपर्क करते हैं, लेकिन पुणे के एक 30 साल के युवक ने दुल्हन ढूंढने का ऐसा अनोखा और देसी तरीका अपनाया है कि पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है. इस लड़के ने किसी वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाने के बजाय सीधे शहर के एक सबसे व्यस्त चौराहे पर अपना एक बहुत बड़ा शादी का पोस्टर ही टांग दिया. जो भी राहगीर वहां से गुजर रहा है, वह अपनी गाड़ी रोककर इस अनोखे बायोडाटा को देख रहा है. अब इस ‘पोस्टर वाले दूल्हे’ का वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है.

न घर है, न गाड़ी, फिर भी चाहिए सुंदर सी लाड़ी

पूरा मामला पुणे के पिंपले सौदागर इलाके के केट पाटिल चौक का है. यहां रहने वाले 30 साल के राघव विश्वासराव शिंदे ने चौराहे पर एक विशाल होर्डिंग लगवाया है. इस होर्डिंग पर कोई विज्ञापन नहीं है, बल्कि राघव का पूरा बायोडाटा छपा है. सबसे मजेदार बात यह है कि राघव ने अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर जरा सा भी झूठ नहीं बोला और पूरी ईमानदारी दिखाई है. बैनर पर साफ-साफ लिखा है कि उनकी उम्र 30 साल है, वह महीने का 25,000 रुपये कमाते हैं और उनके पास न तो खुद की कोई कार है, न कोई फ्लैट है और न ही खेती के लिए कोई जमीन है. बैनर के आखिर में लोगों से अपील की गई है कि अगर उनकी नजर में कोई अच्छी लड़की हो, तो जरूर बताएं.

रास्ते चलते लोगों का चकराया सिर

सोशल मीडिया पर जैसे ही इस होर्डिंग का वीडियो सामने आया, कमेंट्स और मीम्स की बाढ़ आ गई. लोग इस लड़के की ईमानदारी की तारीफ भी कर रहे हैं और जमकर मजे भी ले रहे हैं. कुछ लोगों को तो यह भी शक हो रहा है कि यह किसी फिल्म या टीवी सीरियल के प्रमोशन का कोई अनोखा तरीका हो सकता है. हालांकि, यह असली है या कोई नाटक, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसने पुणे के लोगों का ध्यान पूरी तरह से खींच लिया है.

यह भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: बारिश से बचने के लिए छत पर चढ़ गया सांड, वीडियो देख घूम जाएगा माथा

‘लगता है बैनर बनाने में ही आधी सैलरी उड़ गई!’ 

सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर अपने कुंवारे दोस्तों को टैग कर रहे हैं. एक यूजर ने हंसते हुए लिखा, “भाई ने सब कुछ लिख दिया, लेकिन संपर्क करने के लिए अपना मोबाइल नंबर लिखना ही भूल गया, अब दुल्हन की मम्मी क्या कबूतर से चिट्ठी भेजेगी?” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “इस लड़के की ईमानदारी की दाद देनी पड़ेगी, आजकल लोग शादी के लिए कितना झूठ बोलते हैं.” एक और यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, “25 हजार की तो सैलरी है भाई की, मुझे तो लगता है कि आधा पैसा तो इस बड़े से होर्डिंग को लगवाने में ही खर्च हो गया होगा.”

यह भी पढ़ें: इंसान है या बाहुबली… 100 किलो से ज्यादा वजन की बाइक कंधे पर उठाकर चल पड़ा युवक, वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *