टीवी के पॉपुलर शोज़ में अपकमिंग एपिसोड्स में जबरदस्त ट्विस्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है. कहीं रिश्तों में दूरियां बढ़ेंगी, तो कहीं प्यार, साजिश और पारिवारिक टकराव कहानी को नया मोड़ देंगे. कई किरदार बड़े फैसले लेते नजर आएंगे, जो पूरी कहानी का रुख बदल सकते हैं. आइए जानते हैं 5 टीवी शोज़ के अपकमिंग स्पॉइलर्स.
‘वसुधा’
ज़ी टीवी के लोकप्रिय शो ‘वसुधा’ के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. देव और चंद्रिका (देवी हुकम) के बीच बढ़ते तनाव और लगातार हो रही तकरार को खत्म करने के लिए वसुधा एक बड़ा त्याग करने का फैसला लेगी. वो पूरे चौहान परिवार के सामने ऐलान करेगी कि इस कलह को रोकने का सिर्फ एक ही रास्ता है कि वो और देव हमेशा के लिए चौहान हाउस छोड़कर दूर चले जाएं. वसुधा का यहे फैसला सुनकर पूरा परिवार हैरान रह जाएगा. वहीं, देव अपनी मां चंद्रिका से बेहद नाराज नजर आएगा और परिवार के सामने उन्हें खरी-खोटी सुनाएगा.
‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ में कुकिंग कॉम्पटिशन के बीच जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. प्रतियोगिता का अगला राउंड शुरू हो चुका है, जिसमें अनुपमा अपनी ‘रॉयल डाइनिंग’ टीम के छह सदस्यों, किंजल, अंश और प्रेरणा समेत पूरे जोश के साथ मैदान में उतरेगी. वहीं, जज दोनों पसंदीदा टीमों का एक स्पेशल फोटोशूट भी करवाएंगे. हालांकि, अनुपमा को हराने के लिए श्रुति बैकस्टेज से लगातार नई साजिशें रचेगी. उधर, कोठारी हाउस में चल रही राजनीति और श्रुति की हरकतों से राही का गुस्सा भी सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा.
‘गंगा माई की बेटियां’
ज़ी टीवी के शो ‘गंगा माई की बेटियां’ में बड़ा और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. स्नेहा आखिरकार अपनी माई गंगा के गुनहगार का पर्दाफाश करते हुए सबके सामने दुर्गावती पर ढाबा जलाने और गंगा माई को आग में झोंकने का गंभीर आरोप लगाएगी. इतना ही नहीं, पुख्ता सबूत मिलने के बाद वो दुर्गावती की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस कार्रवाई पर भी जोर देगी. वहीं, जब ठाकुर जी विंध्यावासिनी मंदिर से लाया सिंदूर गंगा माई को लगाने की बात करेंगे, तब बेटियां उन्हें अपनी बीमार मां से मिलने से रोक देंगी. गुस्से में स्नेहा कहेगी कि जिसने ढाबा जलाया, वो अब सहानुभूति का दिखावा करने आई है.
‘तुम से तुम तक’
ज़ी टीवी के लोकप्रिय शो ‘तुम से तुम तक’ में अनु अपनी मां के घर से वापस लौटकर आर्यवर्धन (आर्या) के पास आ जाएगी, जिससे आर्या राहत की सांस लेगा. सुबह जब अनु की मां उसे घर में देखेंगी तो हैरान रह जाएंगी कि वो रात में ही लौट आई थी, लेकिन उसने उन्हें जगाया क्यों नहीं. अनु की वापसी से खुश आर्या अपने वफादार साथी झंडे से कहेगा कि अब सब कुछ ठीक हो गया है और उसे किसी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है. हालांकि, झंडे को लगता है कि असली मुश्किलें अभी शुरू हुई हैं. झंडे को सबसे बड़ा डर इस बात का है कि अगर अनु को आर्या के झूठ और उसके अतीत का सच पता चल गया, तो यह बात राजनांदिनी तक भी पहुंच सकती है.
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’
टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में शांति निकेतन में बड़ा फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा. नकुल पूरे परिवार के सामने वैष्णवी के लिए अपने प्यार का इज़हार करेगा, लेकिन ये सुनते ही गौतम भड़क जाएगा और इस रिश्ते को स्वीकार करने से साफ इनकार कर देगा. ऐसे में जब पूरा परिवार वैष्णवी के खिलाफ होगा, तब तुलसी दोनों बच्चों के समर्थन में खड़ी नजर आएगी. हालांकि, तुलसी का ये फैसला करण को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा. वो मां से भिड़ जाएगा, जिससे शांति निकेतन में नया बवाल खड़ा हो जाएगा. वहीं, इस विवाद के बीच वैष्णवी के अतीत से जुड़े कुछ पुराने राज भी सामने आने लगेंगे.
