Headlines

Jagannath Rath Yatra: दिल्ली के इस्कॉन मंदिर से आज जगन्नाथ यात्रा, इन रास्तों पर जबरदस्त जाम


अगर आप गुरुग्राम, द्वारका एक्सप्रेसवे या एनसीआर के अन्य इलाकों से द्वारका होकर दिल्ली की ओर आने-जाने की योजना बना रहे हैं, तो गुरुवार शाम अपनी यात्रा सोच-समझकर करें. द्वारका स्थित इस्कॉन मंदिर से शाम 4 बजे भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकलेगी.

यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी और रथ के निर्धारित मार्ग से गुजरने के कारण कई प्रमुख चौराहों और सड़कों पर यातायात धीमा रहने के साथ-साथ समय-समय पर आवाजाही भी प्रभावित हो सकती है.

अमित शाह की मौजूदगी में MCD-NDDB का करार, CM रेखा बोलीं- यमुना स्वच्छता अभियान को मिलेगा बल

इन प्रमुख मार्गों पर सबसे अधिक रहेगा ट्रैफिक का दबाव

रथ यात्रा सेक्टर-13 स्थित इस्कॉन मंदिर के पीछे से शुरू होकर एमआरवी स्कूल, लाल बत्ती क्रॉसिंग, डीपीएस पुरी चौक, राजा पुरी चौक (नोएडा से नजफगढ़ जाने वाली), सेक्टर-2 और सेक्टर-6 की लाल बत्ती, गुरुद्वारा साहिब चौक, डीएवी स्कूल, ट्रयू फ्रेंड्स अपार्टमेंट, कामाक्षी अपार्टमेंट, सेक्टर-6 और सेक्टर-10 की लाल बत्ती, आशीर्वाद चौक और केएम चौक होते हुए वापस सेक्टर-13 इस्कॉन मंदिर पहुंचेगी. इस पूरे मार्ग पर रथ यात्रा के गुजरने के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन और अस्थायी रोक जैसी व्यवस्थाएं लागू की जा सकती हैं.

द्वारका के बाजारों और चौराहों पर भीड़ बढ़ने की संभावना

रथ यात्रा जिन सड़कों और बाजारों से होकर गुजरेगी, वहां 50 से अधिक आवासीय सोसाइटियों के लोग भगवान जगन्नाथ का स्वागत करेंगे. जगह-जगह आरती, जलपान और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. ऐसे में सेक्टर-2, सेक्टर-6, सेक्टर-10 और सेक्टर-13 के आसपास सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ और वाहनों का दबाव रहने की संभावना है.

जरूरी काम हो तो समय से पहले निकलें

शाम 4 बजे के बाद द्वारका क्षेत्र से होकर गुजरने वाले लोगों को सलाह है कि वो अतिरिक्त समय लेकर निकलें और संभव हो तो वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. विशेष रूप से कार्यालय से लौटने वाले, एयरपोर्ट की ओर जाने वाले और एनसीआर से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को यात्रा की योजना पहले से बनाकर चलना बेहतर रहेगा.

भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी को खींचकर यात्रा होगी शुरू

आपको बताते चलें कि हर साल की तरह इस साल भी देश का सबसे बड़ा आध्यात्मिक उत्सव जगन्नाथ रथ यात्रा देश-विदेश के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. द्वारका में बृहस्पतिवार आज शाम 4 बजे से इस्कॉन मंदिर से रथ यात्रा आरंभ होगी. इस आनंदमयी रथ यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होने की उम्मीद है जो अपने हाथों से रथ की रस्सी को खींचकर भगवान जगन्नाथ की कृपा और दिव्य आनंद प्राप्त करते हैं.

रथ यात्रा के आकर्षण में भगवान जगन्नाथ को इस बार 11 हजार किलो आमों का भोग अर्पित किया जाएगा और फिर बाद में उस भोग को भक्तों के बीच प्रसाद के रूप बांटा जाएगा. इन आमों की खासियत यह रहेगी कि 108 प्रकार के आम रथ यात्रा महा-महोत्सव की शोभा को बढ़ाएंगे. रथ यात्रा के साथ-साथ श्री श्री रुक्मिणी द्वारकाधीश का वेदी-कक्ष भी किस्म-किस्म के आमों से सजाया जाएगा. 

सिंघु बॉर्डर हिट एंड रन केस: ट्रैफिक पुलिसकर्मी की जान लेने वाला आरोपी गिरफ्तार, कार भी जब्त

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *