Headlines

Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप


Old SBI Passbook: अक्सर कई लोगों को पता ही एक दिन अचानक से पता चलाता है की उनके पूर्वजों के पास इतना धन पड़ा है कि उसे आप एक घर खरीद सकते हैं, ये पल हर किसी के लिए हैरान कर देने का पल होता है. ऐसा ही एक  कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है. यह कहानी है एक ऐसे शख्स की, जिसे घर की सफाई करते समय एक बहुत पुरानी SBI यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पासबुक मिली. पोस्ट में दावा किया गया है कि,  यह पासबुक करीब 20 से 24 साल पुरानी थी.  जब उसने यह पासबुक अपने पिता को दिखाई, तो पता चला कि यह पासबुक उसके दादा जी की थी, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं. पोस्ट में पासबुक के बारे में कुछ ऐसी बातों का पता चला है, जो असल में हैरान कर देने वाली है. 

पोस्ट में क्या बताया गया?

यह पूरी कहानी X पर पूजा नाम की एक यूजर ने शेयर की है.  उन्होंने बताया कि परिवार का मानना है कि इस पुराने बैंक अकाउंट में एक लाख रुपये से भी ज्यादा पैसे जमा हैं. साथ ही सबसे खास बात है कि जहां आज के पासबुक में अकाउंट नंबर 11 से 15 अंक के होते हैं वहीं इस पासबुक में सिर्फ चार अंकों का अकाउंट नंबर लिखा है, जिससे पता चलता है कि यह खाता कितना पुराना है. पासबुक की फोटो में साल 2003 तक की एंट्री भी दिखाई गई हैं. 

इस जानकारी के बाद पोस्ट में सबसे बड़ा सवाल भी किया गया है वे है-  क्या इतने पुराने और बंद पड़े अकाउंट से आज भी पैसे निकाले जा सकते हैं? और अगर खाताधारक की मृत्यु हो चुकी है, तो क्या उनके परिवार वाले यह पैसा वापस पा सकते हैं? इस सवाल के बाद पोस्ट पर हजारों लोगों ने कमेंट करके अपनी राय दी. 

यह भी पढ़ेंः मंदिर है डांस फ्लोर नहीं, लाइन में खड़ी लड़की बनाने लगी रील, पुलिस ने तुरंत सिखाया सबक- वीडियो वायरल

सवाल पर क्या-क्या आए कमेंट्स?

इस पोस्ट पर बहुत सारे यूजर्स ने जवाब दिया कि सिर्फ इसलिए पैसा खत्म नहीं हो जाता कि अकाउंट कई साल से इस्तेमाल नहीं हुआ.  कुछ लोगों ने बताया कि सबसे पहले RBI के UDGAM पोर्टल पर जाकर चेक करना चाहिए कि यह अकाउंट कहीं  अनक्लेम्ड डिपॉजिट यानी बिना दावे वाली रकम में तो नहीं आ गया है.  अगर अकाउंट वहां दिखता है, तो जरूरी कागजात दिखाकर SBI ब्रांच से यह पैसा वापस ले सकते हैं. कुछ यूजर्स ने यह भी बताया कि अगर कोई अकाउंट 10 साल या उससे ज्यादा समय से बंद पड़ा है, तो उसका पैसा RBI के DEAF फंड में चला जाता है, लेकिन इसके बावजूद असली मालिक  पूरी प्रक्रिया पूरी करके यह पैसा वापस पा सकते हैं. 

कमेंट्स में यह भी बताया गया कि इसके लिए परिवार को असली पासबुक, खाताधारक का मृत्यु प्रमाण पत्र, और यह साबित करने वाले कागजात कि वे खाताधारक के वारिस हैं, को लेकर नजदीकी SBI ब्रांच में जाना होगा. एक यूजर ने तो यह भी लिखा कि अगर सारे जरूरी कागजात पूरे हों, तो पैसा मिलने में करीब 15 दिन का समय लग सकता है. 

यह भी पढ़ेंः  Viral Video: ट्रेन के एसी कोच से चुरा रहे थे चादर और कवर, पकड़े जाने पर बनाने लगे बहाने- वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *