Headlines

क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा


रोहित शर्मा के संन्यास लेने की खबरों के बीच भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक का बयान सामने आया है. भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने इस बात से इनकार किया कि टीम मैनेजमेंट की तरफ से रोहित शर्मा पर कोई दबाव है. इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो वनडे मैचों में रोहित अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए. गुरुवार को ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि सेलेक्टर्स ने पूर्व भारतीय कप्तान को बता दिया है कि वे अब 2027 वर्ल्ड कप की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 39 साल के रोहित अपने इंटरनेशनल करियर को अलविदा कह सकते हैं और रविवार को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर ‘मेन इन ब्लू’ के लिए अपना आखिरी मैच खेल सकते हैं.

हालांकि, कोटक ने इस बात से इनकार किया कि रोहित पर कोई दबाव है. उन्होंने कहा कि उनके जैसे बड़े खिलाड़ी पर कभी दबाव नहीं हो सकता. उन्होंने 2024 T20 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान का समर्थन करते हुए कहा कि इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि इंग्लैंड के ख़िलाफ़ शुरुआती दो मैचों में उन्होंने रन नहीं बनाए.

IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोटक ने कहा, “देखिए, मुझे नहीं लगता कि रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी पर किसी तरह का दबाव हो सकता है. वह इतने अच्छे खिलाड़ी हैं कि उन्हें ऐसा महसूस नहीं होगा. हाँ, शुरुआती दो मैचों में वह रन नहीं बना पाए, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इससे कोई फ़र्क पड़ता है लेकिन आज ऐसा लग रहा था कि वह शायद एक अच्छी पारी खेलेंगे. पर कोई बात नहीं.”

भारतीय सपोर्ट स्टाफ़ के सदस्य ने इस बात को भी नकार दिया कि रोहित दूसरे वनडे में संघर्ष कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बल्लेबाज़ को अपनी पसंद की लेंथ पर गेंदें नहीं मिलीं, इसलिए उनका स्ट्राइक रेट उम्मीद के मुताबिक नहीं था.

कोटक ने कहा, “देखिए, सच कहूँ तो मैंने बहुत क्रिकेट खेला है और बहुत क्रिकेट देखा भी है. कई बार ऐसा होता है कि बल्लेबाज़ों को वह मोमेंटम नहीं मिल पाता जिसकी उन्हें तलाश होती है और ऐसा हो सकता है. हो सकता है कि लॉर्ड्स में आपको रोहित शर्मा की बिल्कुल अलग तरह की पारी देखने को मिले.”

कार्डिफ़ में खेले गए दूसरे वनडे मैच, जिसमें भारत को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा, रोहित ने 47 गेंदों का सामना किया और 26 रन बनाए. अनुभवी बल्लेबाज़ स्ट्राइक रोटेट करने में नाकाम रहे और आखिरकार विल जैक्स का शिकार बने. इससे पहले, एजबेस्टन में खेले गए शुरुआती वनडे मैच में उन्होंने सिर्फ़ 11 रन बनाए थे.

रोहित के लिए स्थिति और भी मुश्किल हो गई है क्योंकि यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल करने की मांग बढ़ रही है. उन्होंने भारत के लिए पिछले मैच में शतक लगाया था, फिर भी इंग्लैंड के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं मिली.

कौन लेगा रोहित शर्मा की जगह? टीम इंडिया में ओपनर के लिए इन 4 खिलाड़ियों की दावेदारी मजबूत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *