टीवी एक्ट्रेस स्मिता बंसल कई सालों से डेली सोप यानी सीरियल्स का हिस्सा रही हैं. उन्होंने अपने किरदारों से कई दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और पॉपुलैरिटी हासिल की हैं. हालांकि अब वो डेली सोप नहीं करना चाहती और सास-बहू वाले किरदारों से थक चुकी हैं. इसी बीच उन्होंने अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर खुलकर बात की और कई बातों का खुलासा किया.
नया करना चाहती हैं स्मिता
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ इंटरव्यू में स्मिता बंसल ने कहा, ‘इतने सालों में दर्शकों ने मुझे बहू और सास के किरदारों में बहुत पसंद किया हैं और मेकर्स ने भी हमेशा मुझे ऐसे ही रोल के लिए चुना. लेकिन अब मैं अलग किरदार निभाना चाहती हूं, जो मुझे चुनौती दें. सास-बहू वाला रोल मैं अब बिना मेहनत किए भी निभा सकती हूं, लेकिन मैं कुछ और नया करना चाहती हूं.’
फाइनाइट शो में दिखेंगी स्मिता
उन्होंने अपने आने वाले शो को लेकर आगे कहा, ‘मेरा आने वाला शो फाइनाइट है, जिसका एपिसोड सीमित हैं. मुझे इसके बारे में पता है कि मेरा किरदार कहां से शुरू होगा और कहां तक खत्म होगा. हालांकि सीरियल्स में आपको ये भी पता नहीं रहता कि अगले हफ्ते आप कहां होंगे. लेकिन कहानी और अंत पता रहने के बाद आप अपने रोल को और अच्छे से निभा सकते है.’
ये भी पढ़ें: Box Office: ‘वेलकम टू द जंगल ने थिएटर्स में तीन हफ्ते किए पूरे’, जानें- अक्षय की फिल्म ने कितना कमाया प्रॉफिट
30 एपिसोड का है आने वाला शो
वहीं स्मिता ने बताया कि ‘शो की कहानी आर्मी बेस्ड है, जिसमें मैं अलग अंदाज में नजर आऊंगी. शो की शूटिंग भी हो चुकी है, जिसके कुल 30 एपिसोड है. पहले भी टीवी पर ऐसे फाइनाइट शी बनते थे, जहां कलाकारों को अपने किरदार के बारे में अच्छे से पता होता था और यही चीज मुझे सबसे अच्छी लगती है.’

स्मिता का करियर
बता दें कि स्मिता ने ‘बालिका वधू’ शो में ‘आनंदी की सास’ के किरदार से पॉपुलैरिटी हासिल की थी. इसके बाद उन्होंने ‘कहानी घर घर की’, ‘संजीवनी’, ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘ये मेरी लाइफ है’, ‘अलादीन- नाम तो सुना होगा’ और ‘भाग्य लक्ष्मी’ जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं. इसके अलावा ‘नच बलिए 5’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 5’ जैसे रियलिटी शोज में भी खुद की पहचान बना चुकी हैं.
ये भी पढ़ें: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में एक्शन क्वीन बनीं दीपिका पादुकोण, ‘राका’ के लिए किए शूट किए मुश्किल सीक्वेंस
