Headlines

Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़


Samosa vs Burger: हर भारतीय खाने का बहुत शौकीन होता है. चटपटा मसालेदार खाना भारत की एक तरह से पहचान ही है. लेकिन फिर भी भारतीयों का पसंदीदा अक्सर विदेशी खाना ही होता है. पिज्जा, बर्गर, चाइनीज जैसे फूड आइटम्स को लेकर लोगों के बीच काफी क्रेज है. लेकिन फिर भी जब बात देसी खाने की आती है तो उसका कोई जवाब ही नहीं है. तभी तो बाजार में समोसे के सामने बर्गर भी फेल हो गया. आइये बताते हैं कैसे?

बर्गर पर भारी पड़ा समोसा
दरअसल मशहूर बिजनेसमैन हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो अक्सर अपने ऑफिशियल X (ट्विटर) अकाउंट के जरिए कई पोस्ट शेयर करते रहते हैं. इसी दौरान उन्होंने एक ट्वीट पर ये दावा किया है कि हल्दीराम का समोसा मैक डोनल्ड के बर्गर पर भारी पड़ गया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘भारत वर्सेज अमेरिका- किसका खाना भारत में जीता?’ यहां देखें पोस्ट:

ये भी पढ़ें: RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम

हल्दीराम की कमाई
उन्होंने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें हल्दीराम और मैकडोनल्ड्स के भारतीय स्टोर्स और कमाई की डीटेल है. जिसमें लिखा है कि हल्दीरा के भारत में 400 से भी ज्यादा स्टोर्स हैं. इसका रेवेन्यू 8000 करोड़ रुपये है, जिनसे 800 करोड़ रुपये का मुनाफा होता है. हर स्टोर से 20 करोड़ रुपये तक की कमाई होती है.

मैक डोनल्ड्स की कामई
तो वहीं मैक डोनल्ड्स के भारत में 550 स्टोर्स है. जिसका रेवेन्यू भारत में 4500 करोड़ रुपये जनरेट होता है. इस स्टोर्स से 180 करोड़ रुपये का प्रॉफिट होता है. मैक डी के एक स्टोर से भारत में 8.2 करोड़ रुपुये का मुनाफा होता है.

ये आंकड़े बताते हैं कि वाकई में हल्दीराम का समोसा मैक डी के बर्गर के सामने राजा की तरह है. भीरतीय खाने की बात आती है तो हर भारतीय अपने देश को ही तवज्जो देता है. हालांकि ये दावा हम नहीं कर रहे हैं ये दावा हर्ष गोयनका की वायरल हो रही पोस्ट में किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग पर मंडराए संकट के बादल, इस नए सरकारी फैसले से कर्मचारियों और पेंशनर्स में मची खलबली





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *