Headlines

पुलिस पर गोलियां चलाने लगा नाबालिग से रेप-मर्डर का आरोपी, एनकाउंटर में मारा गया


पश्चिम बंगाल के रायगंज में एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या का एक आरोपी एनकाउंटर में मारा गया. अब उस जगह के विजुअल भी सामने आए हैं, जहां पुलिस जब उसे पकड़ने गई तो आरोपी ने पुलिसकर्मियों को देखकर ही ओपन फायर कर दिया था. विजुअल में पुलिस की गाड़ी पर गोलियों के निशान नजर आए हैं.

एनकाउंटर में मारे गए व्यक्ति की पहचान दिलीप रॉय के रूप में हुई. टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक रायगंज जिला पुलिस को आधी रात के आसपास एक खुफिया इनपुट मिला कि रॉय, जो नाबालिग लड़की के दुष्कर्म और हत्या के मामले में वांछित है, वह गौरी ग्राम पंचायत के पास एक इलाके में छिपा हुआ है. 

इस सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया. एक टीम को सुबह तड़के 3.30 पर उस इलाके में छापेमारी करने पहुंची. आरोपी ने पुलिस को देखकर ओपन फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने बचाव में गोली चलाई, जिसमें रॉय घायल हो गया.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे रायगंज मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. 6 नंवबर को कुलिक के नदी के पास एक जंगल से लड़की का सड़ा गला और बिना कपड़ों का शव मिला था. इसके बाद पुलिस पिछले चार दिनों से रॉय की तलाश में जुटी हुई थी. 

दूसरे राज्य की ओर भागने की फिराक में था आरोपी

पुलिस सूत्रों ने कहा है कि रॉय बिहार बॉर्डर के रास्ते राज्य से भागने की फिराक में था. परिवार के अनुसार 12 साल की बच्ची 3 नवंबर की दोपहर को साइकिल से घर की ओर निकली थी. उसके बाद लापता हो गई. दो दिन बाद कुलिक नदी के पास एक जंगल में उसका शव बरामद किया गया. परिवार का आरोप है कि उसका रेप किया गया और फिर हत्या कर दी गई.

क्या बोले राज्यमंत्री शंकर घोष ? 

इस पूरे घटनाक्रम पर राज्यमंत्री शंकर घोष ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि पिछली सरकार के समय हमने महिलाओं के खिलाफ कई मामले देखे. उनके साथ अत्याचार हुआ. उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. कुछ नहीं हुआ, लेकिन इस बार सरकार ने महिलाओं के खिलाफ होने वाले क्राइम को लेकर बड़ा कदम उठाया है. मैंने पहले ही कहा है कि एनकाउंटर की परिस्थितियों का पहले आकलन किया जाना चाहिए, उसके बाद ही हम किसी नतीजे पर पहुंच सकेंगे. इस मामले की जांच होना अनिवार्य है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *