विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए चीन, नेपाल पीएम के भारत दौरे और यूएस कोर्ट से भारतीय अधिकारियोंं को समन से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सीमा पर चल रहे चीन के साथ टकराव को लेकर कहा कि एलएसी पर स्थिरता बनी हुई है. उन्होंने कहा है कि ये तनाव तब बना, जब एक गश्त करता हुआ दल अपने तय और पारंपरिक रास्तों से भटक गए.
मंत्रालय ने कहा है कि भारत सीमा पर स्थिरता बनाए रखने के लिए लगातार वर्किंग मैकेनिज्म फॉर कंसल्टेशन एंड कोऑर्डिनेशन और हाई लेवल कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग्स का उपयोग कर रहा है. साथ ही कहा कि दोनों देशों के बीच सामान्य रिश्तों के लिए सीमा पर शांति होना अनिवार्य शर्त है.
चीनी व्लॉगर्स के ढाका की झुग्गियों से लाइवस्ट्रीमिंग करने की खबर पर MEA के स्पोक्सपर्सन रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हमने इस बारे में मीडिया रिपोर्ट्स देखी हैं. किसी भी देश की गलत तस्वीर दिखाने की ऐसी कोशिशें बुरी हैं. जहां तक ढाका को दिल्ली जैसा दिखाने के लिए विदेशी लोगों को खरीदने की कोशिशों का सवाल है, झूठी बातें फैलाने से ऐसे काम करने वालों और उनके पीछे काम करने वालों का भरोसा कम होता है. मैं संबंधित अधिकारियों से ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की अपील करूंगा.’
WATCH LIVE: External Affairs Ministry Press Conference |India | Bangladesh | China #MEA #delhi #india #usa #bangladesh #china #pmmodi #live https://t.co/SdnlAmtbfC
— ANI (@ANI) November 10, 2026
US कोर्ट के समन पर क्या बोला विदेश मंत्रालय?
इसके अलावा उन्होंने कहा कि हम अपने उच्च अधिकारियों पर लगाए मनगढ़ंत और दुर्भावना से भरे आरोपों और बेबुनियाद केस को खारिज करते हैं. भारत में न्यायिक डॉक्यूमेंट्स को तमील कराने का अनुरोध केवल भारत के अधिकृत केंद्रीय प्राधिकरण यानी विधि और न्याय मंत्रालय के माध्यम से किया जा सकता है. बता दें, पिछले महीने अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने भारत सरकार को एक संघीय अदालत का समन भेजा था. यह समन गुरपतवंत सिंह पन्नू की तरफ से दायर एक दीवानी मुकदमे से जुड़ा है. पन्नू को गृह मंत्रालय ने आतंकवादी घोषित किया है. पन्नू की तरफ से दायर इस मुकदमें कई भारतीय अधिकारियों के नाम शामिल हैं. इनमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और रिसर्च एड एनालिसिस विंग के पूर्व चीफ सामंत गोयल भी शामिल हैं.
यूएस मध्यावधि चुनाव पर दी प्रतिक्रिया
इसके अलावा यूएस के मध्यावधि चुनाव को लेकर जायसवाल ने कहा कि यूएस हुए चुनाव उनका अंदरूनी मामला है. हालांकि, मैं यह भी कहना चाहूंगा कि भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों को दोनों पार्टियों का समर्थन हासिल है. हम इस रिश्ते और अपनी पूरी ग्लोबल रणनीतिक पार्टनरशिप को और मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे.
क्वाड समिट को लेकर क्या बोला विदेश मंत्रालय
इसके अलावा क्वाड समिट के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जायसवाल ने कहा कि हाल ही में आपने देखा होगा कि क्वाड के कई हाई लेवल कार्यक्रम हुए हैं. अटलांटा में जी-20 बैठक के दौरान हमारे विदेश मंत्रियों की भी मुलाकात हुई थी. हम आपको क्वाड के आगे होने वाली हाई लेवल बैठकों को जानकारी देते रहेंगे. इनमें शिखर सम्मेलन स्तर की बैठकें शामिल हैं.
नेपाल पीएम की भारत यात्रा पर क्या दी प्रतिक्रिया?
जायसवाल ने नेपाल के पीएम के भारत दौरे को लेकर कहा कि जैसा की हमने पहले ही कहा है. हमने नेपाल के पीएम को भारत आने का निमंत्रण दिया है. इस यात्रा को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है.
