भगवान श्रीकृष्ण को लेकर मौलाना जर्जिस अंसारी की तरफ से दिए गए बयान विवाद खड़ा हो गया है, हिंदू संगठनों की तरफ से इस मामले में मौलाना पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है. साथ ही मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर हिंदू धर्माचार्यों की तरफ से तीखी टिप्पणी देखने को मिल रही हैं. कल्कि धाम के पीठाधीश्वर और हिंदू धर्म गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.
मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि, “भारत में कितने मंदिरों को तोड़ा गया. सोमनाथ मंदिर को तोड़ा गया अयोध्या के मंदिर तोड़े गए मथुरा के तोड़े गए संभल के मंदिर टूटे जो लोग अयोध्या के मंदिर तोड़ने पर चुप है काशी मथुरा पर चुप है संभल के मंदिरों पर तोड़ने पर चुप है. यह काम बाबर ने किया सिकंदर लोदी ने किया औरंगजेब ने किया चुप है. वह लोग नया-नया ज्ञान दे रहे हैं.”
मुरादाबाद में चांद शाह बाबा की मजार पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन को कराया कब्जा मुक्त
मौलाना जर्जिस खुद सनातनी और कृष्ण भक्त है- आचार्य प्रमोद कृष्णम
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मौलाना जर्जिस ने गीता के श्लोक याद करके, बोल करके और भगवान कृष्ण का कई बार नाम ले लेकर प्रूफ कर दिया है कि मौलाना जर्जिस खुद सनातनी है, खुद हिंदू है और खुद कृष्ण भक्त है.” उन्होंने कहा कि, मौलाना जर्जिस ने भगवान कृष्ण को याद किया है, भगवान राम और भगवान कृष्ण तो उनके भी हैं जो उनको नहीं मानते हैं.
कल्कि धाम पीठाधीश्वर प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मौलाना ने तो कई बार नाम लिया है, मुझे लगता है मौलाना का कल्याण हो जाएगा और उसे घोषणा कर देनी चाहिए कि अब वह सनातन धर्म में वापसी करना चाहते हैं. यदि मौलाना गीता पड़ेंगे, रामायण पढ़ेंगे तो हम उन्हें सनातनी मानेंगे, उनका स्वागत करेंगे.
जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर दी प्रतिक्रिया
इसके अलावा आचार्य प्रमोद कृष्णम ने रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर कहा कि किसी भी यूनिवर्सिटी का चलना बनना अच्छी बात है, लेकिन भारत में कानून व्यवस्था है और कोई भी संस्थान कानून के तहत चलता है. उन्होंने कहा कि कानून न्याय करेगा, मुझे भरोसा है कि मौलाना जौहर यूनिवर्सिटी के साथ न्याय होगा, कानून पर भरोसा रखना चाहिए, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी है. बता दें कि आचार्य प्रमोद कृष्णम गाजियाबाद के प्रसिद्ध दूधेश्वर नाथ मंदिर में वेद विद्यालय के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती समारोह में आए थे, यहां उन्होंने उक्त बातें कही.
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
