Headlines

The Odyssey BO Collection Day 1:’द ओडिसी’ की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म


क्रिस्टोफर नोलन की मच अवेटेड एपिक फिल्म ‘द ओडिसी’ फाइनली फ्राइडे, 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है.  टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, जेंडया, रॉबर्ट पैटिनसन और लुपिता न्योंगो के साथ मैट डेमन अभिनीत इस फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि IMAX शो के लिए इसकी धुआंधार एडवांस बुकिंग हुई थी. यहां तक कि महंगे टिकट भी हाथों हाथ बिके. इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं ‘द ओडिसी’ ने रिलीज के पहले दिन कितने करोड़ से कलेक्शन किया सकता है.  

द ओडिसी’ ने पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग की है?
जबरदस्त एडवांस बुकिंग, दर्शकों के बीच भारी एक्साइटमेंट और शुरुआती शानदार रिव्यूज के दम पर,  क्रिस्टोफर नोलन की माइथोलॉजिकल एपिक फिल्म ‘द ओडिसी’ ने भारत में इस साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग की है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक  ‘द ओडिसी’ ने भारत में 8 हजार 400 शो से 17.40 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की है.
  •  फिल्म ने सबसे ज़्यादा कमाई अपने इंग्लिश वर्जन से की, जिसमें 4 हजार 390 शो से 13.75 करोड़ रुपये कमाए और ऑक्यूपेंसी 76% रही,
  •  हिंदी वर्जन में फिल्म ने पहले दिन 2 हजार 851 शो से 1.90 करोड़ रुपये कमाए.
  • इसी के साथ इस फिल्म का  भारत में पहले दिन का कुल ग्रॉस कलेक्शन 20.76 करोड़ रुपये है.

द ओडिसी’ बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
‘द ओडिसी’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर साल 2026 की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग दर्ज की है.  अभी तक, ‘द डेविल वेयर्स प्राडा 2’ (5.5 करोड़) टॉप पर थी, और क्रिस्टोफर नोलन की इस फिल्म ने इसे काफी बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है.

ये भी पढ़ें:-Friday OTT Release: ओटीटी पर इस फ्राइडे रिलीज हो रहीं क्राइम थ्रिलर से लेकर हॉरर K ड्रामा तक 8 नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंज वॉच

ये हैं भारत में 2026 की टॉप 5 हॉलीवुड ओपनर फिल्में (नेट) देखें:

  • ‘द ओडिसी’-17.40 करोड़
  • द डेविल वेयर्स प्राडा 2 – 5.5 करोड़
  • माइकल – 5.4 करोड़
  • ईविल डेड बर्न – 3.24 करोड़
  • डिस्क्लोजर डे – 1.8 करोड़
  • ऑब्सेशन – 1.75 करोड़

द ओडिसी’के बारे में
‘द ओडिसी’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) से ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है और इसका रन टाइम 172.33 मिनट है, यानी लगभग 2 घंटे, 52 मिनट और 33 सेकंड. भारत में यह फिल्म तेलुगु और तमिल भाषाओं में भी रिलीज हुई थी. इंटरनेशनल लेवल पर इसे स्पैनिश, रशियन और जापानी समेत कई भाषाओं में रिलीज किया गया है.

 

 ये भी पढ़ें:-Friday OTT Watch List: ‘चांद मेरा दिल’ से ‘मां इंति बंगारम’ तक, जानें- नेटफ्लिक्स से हॉट स्टार तक ओटीटी पर आज क्या-क्या देखें?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *