Headlines

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, ‘हमने उनके घर पर पुलिस…’


बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को जेल में बंद कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी दी गई है. अब इस पर महाराष्ट्र के मंत्री की प्रतिक्रिया सामने आई है. प्रदेश के गृहराज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा कि सुरक्षा रिव्यू के बाद जरूरत के मुताबिक अभिनेता आमिर खान की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी. हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि अभिनेता की ओर से अभी पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई है.

महाराष्ट्र के गृहराज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा, ”हमें इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है. हमें आमिर खान की तरफ से कोई शिकायत अब तक नहीं मिली है, लेकिन सुओ मोटो कार्रवाई कर रहे हैं. मामले की जांच की जा रही है.” 

आमिर खान के घर पर बढ़ाई गई पुलिस विजिलेंस

उन्होंने आगे कहा, ”आमिर खान को पहले से ही सुरक्षा है (एक पुलिस वाला साथ में होता है) लेकिन इस घटना के बाद उनकी सुरक्षा का रिव्यू लेकर आवश्यकता के अनुसार बढ़ाया जाएगा. हमने उनके घर पर पुलिस का विजिलेंस बढ़ा दिया है. 

हमारी पुलिस ऐसे मामलों में एक्शन लेती है- योगेश कदम

योगेश कदम ने कहा ये भी कहा कि बिश्नोई गैंग लोगों को धमकी देकर सिर्फ वसूली करने का प्रयास करते हैं. हमारी पुलिस ऐसे मामलों में एक्शन लेती है. अनमोल बिश्नोई को भी जल्द भारत लाया जाएगा.

आमिर खान पर ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा देने का आरोप 

धमकी देने वालों ने आमिर खान पर ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. इसे अभिनेता के तीसरे विवाह से जोड़ा गया है. ऑडियो संदेश में चेतावनी दी गई है कि इस तरह के आचरण को बढ़ावा देने वालों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

ऑडियो संदेश की पुलिस कर रही जांच

मुंबई के पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने कहा, ‘‘हम संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो संदेश की बारीकी से जांच कर रहे हैं.’’ हालांकि, इस कथित धमकी को लेकर अब तक आमिर खान या उनके किसी प्रतिनिधि की ओर से पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस के अधिकारी ने कहा कि ऑडियो संदेश को कथित तौर पर आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई नाम के दो युवकों द्वारा शेयर किया गया है, जिन्होंने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का सहयोगी बताया है. बता दें कि आमिर खान ने अभी हाल ही में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की थी. 

सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *