टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति हाल ही में जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं. कपल ने मई में अपने दोनों बेटों का वेलकम किया. अब उन्होंने पूरे विधि-विधान और रीति-रिवाजों के साथ अपने जुड़वा बच्चों का नामकरण कराया है, जिसकी खूबसूरत झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई हैं.
दिव्यांका ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने यूट्यूब चैनल पर नया व्लॉग शेयर किया हैं. जिसमें उन्होंने बताया कि उनके जुड़वा बच्चों के जन्म को सवा महीना पूरा हो गया है. इस खास मौके पर परिवार ने घर में भगवान सत्यनारायण की पूजा रखी है.
व्लॉग में दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया एक साथ सत्यनारायण भगवान की पूजा करते नजर आए. दोनों ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की. पूजा संपन्न होने के बाद दिव्यांका ने बताया, ‘आज के दिन हम बच्चों का नाम संस्करण भी कर रहे हैं.’ उन्होंने पान के पत्ते पर अपने दोनों बच्चों का नाम लिखा. एक्ट्रेस ने अभी बच्चों का चेहरा रिवील नहीं किया है.

ये भी पढ़ेंः Lock Upp 2: ‘मैंने अपना हाथ काट लिया था’, हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
जल्द ही रिवील करेंगें नाम
इसके बाद कपल ने अपने बच्चों को गोद में लिया और बच्चों के कान में उनका नाम बोला. बता दें, दिव्यांका त्रिपाठी ने अभी बच्चों के नाम का खुलास नहीं किया है. उन्होंने बताया कि जल्द ही वो बच्चों के नाम ऑफिशयली रिवील करेंगें.
10 साल बाद बने पेरेंट्स
दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया शादी के 10 साल बाद पेरेंट्स बने हैं. दिव्यांका ने इस साल 26 मई को दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की थी. उन्होंने पोस्ट में लिखा था, ‘मेरे करण-अर्जुन आ गए.’
बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 8 जुलाई साल 2016 को शादी की थी. दिव्यांका काफी टाइम से छोटे पर्दे से दूर हैं. हालांकि वो सोशल मीडिया पर जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं.
