Headlines

भारत-इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचीं कृति सेनन, एमएस धोनी की बेटी जीवा संग क्यूट मोमेंट हुआ वायरल


बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन हाल ही में लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच को देखने पहुंचीं. इस दौरान वो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ नजर आईं. हालांकि, सोशल मीडिया पर कृति सेनन और भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी की मुलाकात की काफी चर्चा हो रही है.

धोनी की बेटी जीवा संग क्यूट मोमेंट हुआ वायरल
मैच के दौरान स्टेडियम से कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. जिसमें कृति सेनन और जीवा धोनी हंसते, मुस्कुराते और आपस में बातें करते नजर आ रहे हैं. दोनों की प्यारी बॉन्डिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है कृति सेनन इस दौरान ऑल-ब्लैक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि जीवा धोनी भी ब्लैक आउटफिट पहने हुए काफी क्यूट लगीं.

ये भी पढ़ेंः मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन

बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ मैच देखने पहुंची कृति
बता दें, लॉर्ड्स के इस मैच में कृति सेनन अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ स्टेडियम पहुंची थीं. हालांकि, कैमरों का पूरा ध्यान जीवा के साथ उनकी बातचीत पर टिक गया, लेकिन कबीर के साथ उनकी मौजूदगी ने एक बार फिर उनके रिलेशनशिप की खबरों को हवा दे दी है.

इससे पहले भी कृति और कबीर बहिया को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेले गए भारत बनाम इंग्लैंड वनडे मैच के दौरान एक साथ देखा गया था. उस मैच से भी दोनों की स्टैंड्स में बैठी तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं.

धोनी संग क्या है कृति का रिश्ता?
बता दें, कृति सेनन और एमएस धोनी के बीच कोई फैमिली रिलेशन नहीं हैं, बल्कि ये कनेक्शन उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के जरिए है. कबीर बहिया रिश्ते में एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी के कचेरे भाई (कजिन) हैं. 

ये भी पढ़ेंः CJP के प्रोटेस्ट में शामिल हुईं शबाना आजमी, बॉलीवुड की चुप्पी के सवालों पर बोलीं- ‘मुद्दे से ध्यान मत भटकाइए’

बता दें, एक्टर सैफ अली खान भी अपने बेटे तैमूर के साथ मैच देखने पहुंचे थे. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *