दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सेक्टर-84 स्थित अंतरिक्ष हाइट्स सोसाइटी में रविवार (20 जुलाई) शाम एक बड़ा हादसा हो गया. बास्केटबॉल कोर्ट में दोस्तों के साथ प्रैक्टिस मैच खेल रहे 24 वर्षीय कार्तिक दलाल पर अचानक बास्केटबॉल का पोल गिर गया. हादसा इतना अचानक हुआ कि साथ खेल रहे बाकी युवक अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग गए. इसके बाद साथियों और वहां मौजूद लोगों ने पोल के नीचे दबे कार्तिक को बाहर निकाला और तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया. पूरी घटना सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई.
हादसे में कार्तिक दलाल गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों के मुताबिक उसकी कमर में 3 जगह फ्रैक्चर आए हैं और रीढ़ की हड्डी में भी चोट लगी है. फिलहाल उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है.
PM मोदी की रैली बनी गेमचेंजर! महिपाल ढांडा बड़ा दावा, ‘पंजाब में अब बदल गया माहौल’
मेंटेनेंस एजेंसी और बिल्डर पर भड़के निवासी
हादसे के बाद सोसाइटी के लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली. बड़ी संख्या में निवासी इकट्ठा हुए और मेंटेनेंस एजेंसी व बिल्डर के खिलाफ विरोध जताया. लोगों का कहना है कि सोसाइटी में मेंटेनेंस के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है, लेकिन जरूरी मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता.
गुरुग्राम की एक सोसाइटी में बास्केटबॉल पोल गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई. घायल युवक की कमर और रीढ़ में गंभीर चोटें आई हैं और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. सोसाइटी निवासियों ने पोल की मरम्मत में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मेंटेनेंस… pic.twitter.com/5iPpdazfGt
— ABP News (@ABPNews) July 21, 2026
निवासियों का आरोप है कि बास्केटबॉल पोल काफी समय से जर्जर हालत में था और उस पर जंग भी लगी हुई थी. इसकी जानकारी कई बार मेंटेनेंस विभाग को दी गई, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई. लोगों का कहना है कि अगर शिकायतों को गंभीरता से लिया जाता तो यह हादसा टाला जा सकता था.
सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि किसी भी मरम्मत के काम के लिए पहले लंबी प्रक्रिया अपनाई जाती है. उनका आरोप है कि मेंटेनेंस एजेंसी पहले अपने अकाउंट विभाग से मंजूरी लेने की बात करती है और उसके बाद ही किसी काम पर विचार किया जाता है. इसी वजह से सोसाइटी की कई सुविधाएं जर्जर होती जा रही हैं और बड़े हादसों का खतरा लगातार बना रहता है.
किसान आंदोलन के बीच दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर थ्री-लेयर सुरक्षा, पुलिस अलर्ट पर
पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग
कार्तिक के पिता धर्मेंद्र दलाल ने बताया कि उनका बेटा बी-फार्मा की पढ़ाई पूरी कर चुका है और दोस्तों के साथ खेलते समय यह हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि घटना के समय पास में बैठे सीनियर सिटीजन सबसे पहले मदद के लिए पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया.
परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस को देकर मेंटेनेंस एजेंसी और बिल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. अब सभी की नजर पुलिस जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी है.
