Headlines

‘मैं किसी बात को खुद पर हावी नहीं होने देता…’, करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी


पिछले कुछ महीनों से टीवी के मशहूर एक्टर करणवीर बोहरा और उनकी पत्नी तीजय सिद्धू की शादीशुदा जिंदगी में अनबन और तलाक की अफवाहें लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. अब इन खबरों पर पहली बार करणवीर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. हालांकि, उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा कमेंट करने से साफ इनकार किया. 

करणवीर बोहरा ने क्या कहा?
टाइम्स ऑफ इंटरव्यू को दिए इटरव्यू में जब करणवीर से उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं अभी इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहता. जब मैं किसी मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहता, तो उसे पूरे सम्मान के साथ मना कर देता हूं. मुझे उम्मीद है कि लोग मेरी इस बात का सम्मान करेंगे.’ 

सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर बोले करणवीर बोहरा
सोशल मीडिया पर लगातार हो रही चर्चाओं और ट्रोलिंग पर जब करणवीर से पूछा गया कि वो इन चीजों को कैसे संभालते हैं, तो उन्होंने बताया, ‘मैं किसी भी बात को खुद पर हावी नहीं होने देता. अगर लोग इंटरनेट पर कुछ बुरा-भला या कड़वा भी लिखते हैं, तो मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता और न ही बुरा लगता है.’ 

मैं किसी बात को खुद पर हावी नहीं होने देता...', करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

‘एक्टिंग के भरोसे जिंदगी भर नहीं बैठ सकते’
इसी इंटरव्यू में करणवीर ने अपने नए प्रोजेक्ट्स, प्रोडक्शन हाउस और डायरेक्शन में कदम रखने को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, ‘करीब एक साल पहले मैंने अपनी कंपनी शुरू की थी. हमने वर्टिकल माइक्रो-ड्रामा स्पेस में तब कदम रखा था, जब इसका ट्रेंड शुरू भी नहीं हुआ था. फिलहाल हम ऐसे प्रोजेक्ट्स बना रहे हैं, उन्हें डायरेक्ट कर रहे हैं और मैं इनमें एक्टिंग भी कर रहा हूं. आप पूरी जिंदगी सिर्फ एक्टिंग के भरोसे नहीं बैठ सकते. इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स ने भी सही वक्त पर अपने काम का दायरा बढ़ाया है और मैं भी वही कर रहा हूं. एक कंपनी खड़ी करना और अपनी एक पहचान बनाना.’ 

मैं किसी बात को खुद पर हावी नहीं होने देता...', करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

हाथ से निकले दो बड़े टीवी शोज
‘कसौटी जिंदगी की’, ‘शरारत’, ‘कबूल है’ और ‘नागिन 2’ जैसे सुपरहिट टीवी सीरियल्स का हिस्सा रह चुके करणवीर बोहरा ने ये भी खुलासा किया कि उन्हें टीवी के दो बड़े शो ‘नागिन’ और ‘ये है मोहब्बतें’ ऑफर हुए थे, लेकिन वो उनका हिस्सा नहीं बन पाए. एक्टर ने कहा, ‘मुझे ‘नागिन’ और ‘ये है मोहब्बतें’ ऑफर हुए थे, लेकिन उस समय मैं एक फिल्म की शूटिंग में बिजी था. मुझे आज भी लगता है कि काश मैं उन दोनों शोज का हिस्सा बन पाता.’

ये भी पढ़ें:- Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: ‘धमाल 4’ ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

रियलिटी शोज ने बदली लोगों की सोच
करणवीर ‘बिग बॉस’, ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘नच बलिए’, ‘झलक दिखला जा’ और ‘लॉक अप’ जैसे बड़े रिएलिटी शोज में नजर आ चुके हैं. उनका मानना है कि इन शोज की वजह से दर्शकों के साथ उनका रिश्ता और मजबूत हुआ है. उन्होंने कहा, ‘लोग आज भी मुझे एक अच्छे एक्टर के तौर पर देखते हैं. रिएलिटी शोज ने लोगों को ये जानने का मौका दिया कि मैं असल जिंदगी में एक पिता, एक इंसान और एक दोस्त के रूप में कैसा हूं.’

करणवीर बोहरा की लव स्टोरी और शादी
बता दें कि करणवीर बोहरा और मॉडल तीजय सिद्धू टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में गिने जाते हैं. दोनों की पहली मुलाकात मुंबई के एक चर्च में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी. यहीं से उनकी दोस्ती शुरू हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई. इसके बाद 3 नवंबर 2006 को दोनों ने बेंगलुरु स्थित श्री श्री रविशंकर आश्रम में शादी रचा ली. 

मैं किसी बात को खुद पर हावी नहीं होने देता...', करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

तीन बेटियों के पिता हैं करणवीर बोहरा
शादी के करीब 10 साल बाद, अक्टूबर 2016 में तीजय ने जुड़वां बेटियों बेला और विएना को जन्म दिया. वहीं, दिसंबर 2020 में कपल तीसरी बेटी वैनेसा के पेरेंट्स बने. 

ये भी पढ़ें:- OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही ‘मुसाफिर कैफे’ से ‘आदर्श बाल विद्यालय’ तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *