सोशल मीडिया पर आजकल दीपावली को लेकर हर कॉर्पोरेट एम्पलॉय रील डाल रहा है, कोई अपनी मिठाई दिखाकर शो ऑफ कर रहा है तो कोई गिफ्ट. लेकिन इंटरनेट पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने ज्यादातर कॉर्पोरेट एम्पलॉय को जला भुनाकर रख दिया है. वीडियो में एक कंपनी के दफ्तर में कंपनी ने दीपावली गिफ्ट कर्मचारियों की टेबल पर रख दिया जिसे देखकर कर्मचारियों के भी होश उड़ गए. यह तोहफा और कुछ नहीं बल्कि एक महंगा मोबाइल फोन था. वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि हमें केवल सोहन पपड़ी में कंपनी ने टरका दिया.
कंपनी ने कर्मचारियों को तोहफे में दिया स्मार्टफोन
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक कंपनी का ऑफिस दिखाया गया है और ऑफिस में बनी डेस्क पर स्मार्टफोन के बॉक्स रखे हुए हैं जो अलग अलग रंगों के हैं. मतलब साफ है कि दिवाली पर ऑफिस कर्मचारियों को तोहफे में स्मार्टफोन मिले हैं. जैसे ही कर्मचारी अपनी डेस्क पर आते हैं, दिवाली का यह शानदार गिफ्ट देखकर चौंक जाते हैं और फिर उनके चेहरे पर शानदार सी मुस्कान आ जाती है मानों कंपनी से इसी दिवाली गिफ्ट की उम्मीद कर रहे थे.
तोहफा देख खुश हो गए सभी कर्मचारी
इसके बाद सभी कर्मचारी एक साथ रील बनाते हैं और एक एक करके अपने दिवाली पर गिफ्ट में मिले इस स्मार्टफोन की नुमाइश करते हैं. एक एक कर्मचारी के चेहरे पर जो खुशी का भाव है उससे यह साफ पता लग रहा है कि इस बार उनकी दिवाली अलग ही अंदाज में होने वाली है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर यूजर्स भी तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो
यूजर्स बोले, लगता है बोनस काटकर यह तोहफा दिया है
वीडियो को financersaab2.0 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अच्छा है, वरना हमें तो सोहन पपड़ी मिली है, एक और यूजर ने लिखा…लगता है कंपनी ने बोनस काटकर 15 हजार का फोन दे दिया है. घाटा आप ही लोगों का हुआ है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…जब कंपनी बोनस नहीं देती तो इसी तरह से मन बहला लेती है कर्मचारियों का.
यह भी पढ़ें: Karwachauth Viral Video: भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल
