Headlines

December 2026 Theatre Release: शाहरुख खान की ‘किंग’ से लेकर प्रभास की ‘फौजी’ तक, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने दिसंबर में आ रही ये 5 बड़ी फिल्में


हर महीने थिएटर से लेकर ओटीटी तक पर कई शानदार फिल्में रिलीज होती हैं. दिसंबर का महीना फिल्मों के लिए बेहद खास रहेगा. एक तरफ शाहरुख खान फिल्म ‘किंग’ से बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाएंगे. वहीं दूसरी तरफ प्रभास फिल्म ‘फौजी’ से धमाका करने के लिए तैयार हैं. आइए जानते हैं दिसंबर के महीने में कौन-कौनसी फिल्में थिएटर में धमाका करेंगी.

‘फौजी’

‘फौजी’ की रिलीज डेट अनाउंस हो चुकी है. फिल्म 3 दिसबंर को रिलीज होगी. इस फिल्म में प्रभास लीड रोल निभाएंगे. फिल्म के पोस्टर भी सामने आ चुके हैं. एक पोस्टर में तो प्रभास खून से लथपथ हाथ में बंदूक लिए दिखे. ये फिल्म प्रभास के करियर के लिए बेहद अहम साबित होने वाली है.

Jana Nayagan BO Day 1 Prediction: थलपति विजय की फिल्म का हिंदी में होगा ऐसा हाल, बनेगी तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली मूवी

‘किंग’

‘किंग’ की बात करें तो इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में हैं. फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होगी. इस फिल्म में शाहरुख खान एक्शन करते दिखेंगे. फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी. सुहाना का ये थिएट्रिकल डेब्यू होगा. इस फिल्म में दीपिका पादुोकण, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स भी होंगे. फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है.

‘शक्ति शालिनी’

इस फिल्म का किंग के साथ क्लैश होने वाला है. ये भी 24 दिसंबर को रिलीज होगी. फिल्म में अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आएंगी. ये फीमेल सेंट्रिक सुपरनैचुरल थ्रिलर है. फिल्म में नाना पाटेकर, विनीत कुमार सिंह और विशाल जेठवा भी दिखेंगे. फिल्म को आदित्य सरपोतदार डायरेक्ट करेंगे.

ये भी पढ़ें- सोनम वांगचुक के सपोर्ट में प्रीति जिंटा, की अनशन खत्म करने की रिक्वेस्ट, बोलीं- लड़ाई के साथ सेहत भी जरुरी

‘एवेंजर्स डूम्सडे’

ये हॉलीवुड की साई-फाई एक्शन फिल्म है. फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होगी. फिल्म को Joe Russo और Anthony Russo ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ.

‘द एंग्री बर्ड्स मूवी 3’

ये एनिमेटेड फैमिली कॉमेडी फिल्म है. ये फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को लेकर काफी बज है. जॉन राइस न फिल्म को डायरेक्ट किया है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *